Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट:मेड बनकर आई महिला ने मंगलसूत्र, नकदी चुराई; एक घंटे बाद आया होश

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा की एक हाई-राइज सोसाइटी में एक बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मेड के काम के बहाने आई एक महिला ने बुजुर्ग महिला को बेहोश कर उनके घर से मंगलसूत्र, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गई। यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र की आम्रपाली किंग्सवुड गोल्ड होम्स सोसाइटी में हुई। सोसाइटी में शांति मिश्रा अपनी बहू के साथ रहती हैं। उनकी बहू काफी समय से घर के काम के लिए मेड की तलाश कर रही थी। शुक्रवार दोपहर एक महिला उनके फ्लैट पर पहुंची। जब शांति मिश्रा ने दरवाजा खोला, तो महिला ने खुद को मेड बताया। शांति मिश्रा ने उसे शाम को आने के लिए कहा क्योंकि उनकी बहू घर पर नहीं थी। इसी दौरान उस महिला ने अपने हाथ में कुछ पदार्थ लेकर शांति मिश्रा को सुंघा दिया, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। शांति मिश्रा के बेहोश होते ही आरोपी महिला ने फ्लैट में चोरी शुरू कर दी। उसने घर में रखी नकदी, शांति मिश्रा के गले से मंगलसूत्र और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। करीब एक घंटे बाद बुजुर्ग महिला को होश आया। उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और कई चीजें गायब थीं। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। पुलिस ने शांति मिश्रा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। बिसरख पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला की बहू घर के काम के लिए मेड की तलाश कर रही थी। इसी सिलसिले में एक महिला उनके फ्लैट पर पहुंची और इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरियाबाद सीट पर कौन मजबूत, विधायक सतीश या कोई और:सपा से संतोष वर्मा या सुरेंद्र वर्मा में कौन पसंद? किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    चंदौली में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित:डीएम-एसपी ने सुनी 86 शिकायतें, 3 का मौके पर निस्तारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment