Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने की मारपीट:घटना CCTV में कैद, पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग माता-पिता और उनके बेटे के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने दादरी पुलिस पर चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। दादरी थाना क्षेत्र के मायचा गांव निवासी मनीष ने बताया कि 30 मार्च को उनका पड़ोसियों से विवाद हो गया था। इसके बाद दबंग पड़ोसियों ने उनके बुजुर्ग माता-पिता और उनके साथ घर में घुसकर मारपीट की। मनीष के अनुसार, इस मारपीट में उनकी नाक फ्रैक्चर हो गई है, एक दांत टूट गया है और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। मनीष का आरोप है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी दादरी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने बताया कि आरोपी दबंग खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और इसमें वैधानिक कार्रवाई भी की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन:परिवहन निगम की रिपोर्ट से हड़कंप, 50 प्रतिशत चालक शून्य किलोमीटर चले
    Next Article
    कानपुर जेल में चरस लेकर जा रही महिला अरेस्ट:जींस की जेब में छिपाकर रखी थी पुड़िया, बोली- भाई कहता था मर जाऊंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment