Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट की बालकनी में आग:मंदिर में जल रहे दीपक से फैली, सामान जला

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी में एक फ्लैट की बालकनी में आग लग गई। यह आग बालकनी में बने मंदिर में जल रहे दीपक से फैली। सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र की निराला एस्टेट सोसायटी के टावर संख्या आठ के फ्लैट नंबर 1603 में हुई। फ्लैट में बृज किशोर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पूजा-पाठ के लिए बालकनी में लकड़ी का मंदिर बनवाया हुआ था। परिवार के सदस्यों ने पूजा के बाद दीपक जलाया था। दीपक की लौ से पहले मंदिर में रखी मूर्तियां और अन्य सामान आग की चपेट में आ गए। थोड़ी ही देर में बालकनी में रखा अन्य सामान भी लपटों की चपेट में आ गया। परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने मेंटेनेंस कर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेंटेनेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिसर में लगे अग्निशमन उपकरणों की सहायता से आग पर काबू पा लिया। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर एक दमकल गाड़ी को रवाना किया गया था, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही सोसायटी की मेंटेनेंस टीम ने आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने पुष्टि की कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और आग केवल बालकनी में रखे सामान तक ही सीमित थी। आग लगने का कारण बालकनी में जल रहा दीपक था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया:किसानों के लिए पार्किंग, छांव और पानी की व्यवस्था करने के लिए कहा
    Next Article
    CSJMU में प्रवेश शुरू:हिन्दी साहित्य में करियर बनाना अब और आसान, ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment