Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस एजेंसी पर ग्राहक से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, VIDEO:एजेंसीकर्मी ने युवक का कॉलर पकड़कर पीटा, बुकिंग रसीद पर मुहर लगाने की मांग पर बवाल

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच आसफाबाद चौराहा स्थित एक गैस एजेंसी पर ग्राहक से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना करीब दो दिन पहले हुई थी। जानकारी के अनुसार, सिलेंडर लेने पहुंचे एक ग्राहक ने अपनी बुकिंग रसीद पर मुहर लगाने की मांग की। इसी बात को लेकर उसकी एजेंसी कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने ग्राहक को थप्पड़ मार दिया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे वाकये को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित उपभोक्ता का आरोप है कि केवल रसीद पर मुहर लगाने की मांग करने पर उसके साथ बदसलूकी की गई और उसका मोबाइल तोड़ दिया गया। वहीं, एजेंसी संचालक, जिन्हें भाजपा से जुड़ा एक वरिष्ठ नेता बताया जा रहा है, का कहना है कि आजकल अधिकांश काम मोबाइल और ऑनलाइन माध्यम से हो रहे हैं। इसके बावजूद लोग एजेंसी कार्यालय में भीड़ लगाकर सिलेंडर की मांग करते हैं। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान युवक एजेंसी कर्मचारियों का वीडियो भी बना रहा था, जिससे कर्मचारी नाराज हो गए और मामला और भड़क गया। गैस संकट के बीच एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ अब अक्सर विवाद और मारपीट का कारण बन रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिना रिटेनिंग वॉल बेसमेंट में खोदा:पूर्व आईआरएस का घर खतरे में, बांस-बल्लियों के सहारे टिका मकान
    Next Article
    DDU का नेचर इंडेक्स रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन:हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में 124वां, इंडियन यूनिवर्सिटीज में 64वां रैंक हासिल किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment