Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर की आपूर्ति में तकनीकी बाधाओं से उपभोक्ता परेशान:बुकिंग के बावजूद सिलेंडर न मिलने का आरोप,संचालक बोले-लोग घबराएं नहीं

    14 hours ago

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव और युद्ध की परिस्थितियों का असर अब स्थानीय स्तर पर भी महसूस किया जाने लगा है। संयुक्त राज्य अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालातों के कारण ईंधन आपूर्ति को लेकर आशंकाएं बढ़ रही हैं। इसका असर धार्मिक नगरी अयोध्या में भी दिखाई देने लगा है, जहां गैस सिलेंडर की आपूर्ति में तकनीकी बाधाओं के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भगवान श्रीराम की जन्मस्थली राम जन्मभूमि की इस नगरी में स्थित अमावा मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन कराया जाता है। ऐसे में रसोई गैस की नियमित उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। हाल के दिनों में गैस बुकिंग और डिलीवरी को लेकर आ रही तकनीकी दिक्कतों से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर भी चिंता का माहौल है। शहर की साकेत गैस एजेंसी पर गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण सिलेंडर न मिलने की शिकायत की। एजेंसी के संचालक विंध्याचल यादव ने बताया कि एजेंसी के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है, लेकिन नेटवर्क और सर्वर की समस्या के चलते बुकिंग और डिलीवरी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है, सभी को गैस उपलब्ध कराई जाएगी। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ता मनोज कुमार ने बताया कि उनका बुकिंग नंबर नहीं लग पा रहा है, जिसके कारण उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। वहीं एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि उनका सिलेंडर फरवरी में ही बुक हुआ था, लेकिन एजेंसी से यह कह दिया गया कि जब तक मोबाइल पर मैसेज नहीं आएगा तब तक पर्ची नहीं दी जाएगी और बिना मैसेज के गैस नहीं मिलेगी।सुरेश दास, जो सीता कुंड क्षेत्र से गैस एजेंसी पहुंचे थे, ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से अपना मोबाइल नंबर सही कराने के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि हर बार सर्वर या नेटवर्क न होने का हवाला देकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है, जबकि उन्हें गैस की तत्काल आवश्यकता है। इसी तरह उपभोक्ता श्याम बिहारी ने बताया कि उन्होंने सात तारीख को सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन अभी तक डिलीवरी नहीं हुई। एजेंसी जाने पर उन्हें गोदाम भेज दिया जाता है और गोदाम से फिर एजेंसी भेज दिया जाता है, जिससे उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एजेंसी पर आई एक महिला उपभोक्ता ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं और गैस की डिलीवरी न होने से भोजन बनाने में दिक्कत हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय युद्ध की परिस्थितियों के बीच यदि आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है तो इसका सीधा असर आम लोगों की दैनिक जरूरतों पर पड़ता है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि तकनीकी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि गैस वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके और लोगों को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शोरूम से 80 हजार की डायमंड रिंग चोरी:ग्राहक बनकर पहुंची महिला ने आस्तीन में छिपाई, CCTV में दिखाई दी
    Next Article
    मामा की बेटी से बात करते देखा,युवक का गला रेता:सिद्धार्थनगर में आरोपी गिरफ्तार, कार रुकवाकर चाकू से किया था हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment