Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर कालाबाजारी: उपभोक्ताओं ने सड़क जाम की:मऊ के घोसी में घंटों ठप रहा घोसी-मधुबन मार्ग पर यातायात

    11 hours ago

    1

    0

    मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह में गुरुवार को गैस सिलेंडर की कथित कालाबाजारी के विरोध में उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। जामडीह स्थित बाबा भारत गैस एजेंसी के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने घोसी-मधुबन मार्ग जाम कर दिया, जिससे घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पर सिलेंडर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं। साथ ही, बुकिंग के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं मिलती, जबकि रिकॉर्ड में गैस वितरित दिखा दी जाती है। लोगों का कहना है कि महीनों चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है, जिससे उनके घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। गुस्साए उपभोक्ताओं ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते वे सड़क पर उतरने को मजबूर हुए। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद किसी तरह जाम समाप्त कराया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। वहीं, एजेंसी संचालक रमेशचंद पांडेय ने सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर शासन द्वारा तय दरों पर ही दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बेवजह भ्रम फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि एजेंसी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। जाम के दौरान बड़ी संख्या में महिला और ग्रामीण उपभोक्ता भी मौजूद रहे। इस कारण स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और आम राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी आश्वासन दिया है कि शिकायतों की जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान बृजेश कुमार, अनीस अहमद, आरती, तारा देवी, विजय शंकर, अनिल कुमार, संजय, रामकेवल, अमरनाथ सहित कई उपभोक्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साहिल के बचाव में प्रोड्यूस की लिस्ट ऑफ विटनेस:केस लड़ रही सरकारी वकील बोली- सौरभ का गला उस्तरे से कटने की बात झूठी
    Next Article
    गोमती नगर गायत्री शक्तिपीठ में भव्य रुद्राभिषेक:अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार ने किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment