Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गद्दे में आग लगने से महिला की जलकर मौत,पति-बेटी झूलसे:बांदा में मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, बेटा बोला- अब्बू ने मारा, फूफी ने आग लगाई

    5 hours ago

    2

    0

    बांदा में सोमवार सुबह एक मकान की ऊपरी मंजिल पर गद्दे में आग लगने से महिला की जलकर मौत हो गई। वहीं आग बुझाने के दौरान पति और बेटी भी झुलस गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान सना की मौत हो चुकी थी। जबकि पति जमील और बच्ची आरिफा घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने तत्काल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे अजमल ने कहा, रात में मम्मी को दादी, दादा, बुआ और चाचा ने मारकर मोबाइल छीन लिया था। सुबह अब्बू ने मम्मी को मारा था। उसके बाद फूफी ने आग लगा दी। पुलिस ने परिवार के 4 सदस्यों को हिरासत में लिया है। वहीं परिवार के अन्य लोग फरार हो गए। परिवार की शिकायत पर परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के पोड़ा बाग (ईदगाह) अलीगंज मोहल्ले का है। पढ़िए पूरा मामला… पोड़ा बाग (ईदगाह) अलीगंज में सोमवार सुबह करीब 6 बजे मकान के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में गद्दे में अचानक आग लग गई। उस समय कमरे में जमील उर्फ बबलू (40), उनकी पत्नी सना (32) और 5 वर्षीय बेटी आरिफा सो रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि सना उसकी चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और बेटी को बचाने के प्रयास में जमील भी गंभीर रूप से झुलस गया। जबकि मासूम बच्ची भी घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमील का कहना है कि कमरे में लगे एसी में तेज धमाके के साथ आग लगी। जिससे गद्दा, पर्दे और अन्य घरेलू सामान जल गया। वह गहरी नींद में था और जागने पर पत्नी व बच्ची को बचाने का प्रयास किया। दहेज के लिए बेटी को करते थे प्रताड़ित हालांकि, मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को हत्या बताया है। छतरपुर के छोटी उजरैहटी निवासी पिता मुश्ताक राइन ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष लंबे समय से दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सना को पीटने के बाद जिंदा जलाया गया है। पिता मुश्ताक ने बताया कि बेटी सना की शादी 2016 में हुई थी। पहले भी लाखों रुपये दिए जा चुके थे। लेकिन ससुराल पक्ष 10 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग कर रहा था। घटना से एक दिन पहले ही सना ने अपने भाई को प्रताड़ना की जानकारी दी थी। ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार घटना के बाद ससुराल पक्ष के कुछ लोग घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति जमील, ससुर रफीक, सास फरीदा, देवर इरफान व इमरान, ननद साजिया और नंदोई असलम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पति जमील, सास फरीदा और ननद साजिया को हिरासत में लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद दमकल विभाग और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। सना के शव का दो डॉक्टरों के पैनल की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत का कारण जलना बताया गया है। वहीं, मृतका के बेटे अजमल ने बताया, सोमवार की रात को मम्मी को दादी, दादा, बुआ और चाचा ने मारकर मोबाइल छीन लिया था। उसके बाद में ऊपर चला गया था। सुबह अब्बू घर से बाहर आए थे, उन्होंने सुबह मम्मी को बहुत मारा था। फूफी ने आग लगाई थी। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने बताया- मामले के सभी पहलुओं पर पुलिस जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम में आग से जलकर महिला की मौत होने का कारण सामने आया है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. पति ने पत्नी, 2 बच्चों की हत्या करके जान दी, मुजफ्फरनगर में बहन को ईदी देने पर पत्नी से हुआ था झगड़ा मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव एक कमरे में मिले हैं। कमरा अंदर से बंद था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पति फंदे पर लटका मिला। पत्नी जमीन और दोनों बच्चे फर्श पर पड़े थे। बेटा 2 साल का और बेटी 1 महीने की थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नव संवत्सर पर श्रद्धा गोल्ड स्टार मेरठ की सभा आयोजित:महाकालेश्वर मंदिर में भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
    Next Article
    कानपुर के 490 करोड़ खर्च पर कांग्रेस का सवाल:स्मा्र्ट सिटी मिशन को बताया फेल, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांगा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment