Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गढ़ क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज:विधायक हरेंद्र मलिक बोले- बृजघाट का सौंदर्यीकरण कराया, सड़कें और पार्किंग बनवा रहा

    4 hours ago

    1

    0

    गढ़मुक्तेश्वर से भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह मलिक ने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि गंगा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता रहा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बृजघाट के सौंदर्यकरण, सड़कों के चौड़ीकरण और नई पार्किंग जैसी परियोजनाओं को प्रमुख उपलब्धि बताया। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया है? जवाब: बृजघाट का सौंदर्यकरण मेरे कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि है। पहले श्मशान घाट की स्थिति बेहद खराब थी, जिसे अब बेहतर बनाया गया है। यहां भराव कराकर टीन शेड और बैठने की व्यवस्था कराई गई है। साथ ही, करीब 43 करोड़ रुपए की लागत से पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा मेले के मार्ग का चौड़ीकरण भी कराया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। सवाल: क्षेत्र में सड़क विकास को लेकर क्या काम हुए हैं? जवाब: गांव-गांव में सड़कों का निर्माण और मरम्मत कराई गई है। सिखेड़ा से पीरनगर तक करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे 30-35 गांवों को लाभ मिल रहा है। डीएम पब्लिक स्कूल से खादर जाने वाले मार्ग पर भी लगभग 12 करोड़ रुपए का काम जारी है। कुल मिलाकर 30 से 32 नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। सवाल: पिछले चार साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: अंक देना जनता का काम है, लेकिन मैं खुद को 10 में से 10 अंक दूंगा। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण भी बड़ी उपलब्धि है, जिससे आवागमन आसान होगा। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो आप नहीं करा पाए? जवाब: अब गांवों में शायद ही कोई सड़क बची हो, जिस पर काम न हुआ हो। सिखेड़ा में ट्रामा सेंटर बनाया गया है और अस्पतालों की व्यवस्था भी बेहतर की गई है। 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं और गढ़ क्षेत्र में एमडी मेडिसिन सहित 6-7 एमबीबीएस डॉक्टर तैनात हैं। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: यह पार्टी का निर्णय होता है। जो भी योग्य होगा, पार्टी उसी को मौका देगी। सवाल: विकास और कानून-व्यवस्था को लेकर आप क्या कहेंगे? जवाब: 2014 में केंद्र और 2017 में प्रदेश में सरकार बनने के बाद विकास तेज हुआ है। पहले गढ़ से गाजियाबाद जाने में ढाई घंटे लगते थे, अब 40-50 मिनट में पहुंच जाते हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण लोग दिल्ली से यहां जमीन लेकर फार्महाउस बनाने में रुचि दिखा रहे हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और महिलाएं सुरक्षित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    6 स्कूली वाहनों में मिलीं तकनीकी कमियां:ARTO के विशेष अभियान में 9 को मिला फिटनेस प्रमाण पत्र
    Next Article
    हरदोई में एक घंटे में 30 मिमी बारिश:ओलावृष्टि से 3.4 लाख हेक्टेयर गेहूं फसल प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment