Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गांव के बीच शराब ठेके का विरोध:जालौन में महिलाओं समेत ग्रामीणों ने सड़क जाम की

    5 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद के उरई तहसील के बोहदपुरा गांव में स्थित शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। प्रदर्शन के चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बीचों-बीच संचालित हो रहे शराब ठेके के कारण क्षेत्र का माहौल बिगड़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि ठेके के आसपास दिनभर नशे में धुत लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि नशेड़ी आए दिन अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और आने-जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को समझाया गया ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठेका नहीं हटाया गया, तो वे और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन ग्रामीणों में अभी भी नाराजगी बनी हुई है। प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है कि वह जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाले।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में गोकशी का वांछित अभियुक्त जख्मी होकर गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी, तमंचा कारतूस भी बरामद
    Next Article
    स्कॉर्पियो और बाइक में भीषण टक्कर, दो की मौत:सिरसागंज में कोरारा-बटेश्वर रोड पर हुआ हादसा, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment