Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोविंद नगर के साई विला अपार्टमेंट में भीषण आग:मंदिर में जल रहा दीपक चूहे ने गिराया, 3 गाड़ियों ने पाया काबू, गृहस्थी खाक

    22 hours ago

    1

    0

    गोविंद नगर स्थित साई विला अपार्टमेंट के 5वें फ्लोर में सोमवार तड़के मंदिर में जल रहा दीपक गिरने से फ्लैट में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने कमरे में रखी लकड़ी की अलमारी और बिस्तरों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में लपटें रूफ टॉप तक पहुंच गई। लपटें उठती देख इलाकाई लोगों ने गोविंद नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जानकारी पर 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। जीजा की मौत पर दबौली गए थे गोविंद नगर एच ब्लॉक स्थित साई विला अपार्टमेंट निवासी राजीव चोपड़ा ने बताया कि वह परिवार के साथ 5वें फ्लोर में रहते हैं। सोमवार सुबह दबौली निवासी जीजा मनोज कुमार की मौत हो गई थी। जिस पर वह पत्नी नीलिमा के साथ दबौली जा रहे थे। इस दौरान उनका बेटा अभिजीत, बेटी रशिका व मां शकुंतला रानी व बहन शशिवाल थी। बताया कि घर में लकड़ी का मंदिर है, जिसमें दीपक जल रहा था। वहीं बगल में ही लकड़ी की अलमारी है, जिसमें बिस्तर रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि चूहे की वजह से मंदिर में जल रहा दीपक गिर गया, जिससे लकड़ी की अलमारी में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटों ने फ्लैट समेत रूफ टॉप को अपनी जद में ले लिया। ऊंची–ऊंची लपटें उठती देख इलाकाई लोगों ने फजलगंज स्थित मिनी कंट्रोल रुम में सूचना दी। जानकारी पर फजलगंज व किदवई नगर फायर स्टेशन से 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में महिला की संदिग्ध मौत का मामला:एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और खुलासे की मांग, परशुराम रक्षा दल का प्रदर्शन
    Next Article
    कासगंज में सड़क हादसे में युवक की मौत:कंटेनर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, एक घायल; चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment