Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में कूदकर 30kg चांदी लूट ले गए बदमाश:आगरा में पीड़ित को बंधक बना कर पीटा, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

    5 hours ago

    2

    0

    आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला छीदामी में देर रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने तमंचे की नोक पर पीड़ित को बंधक बनाकर साढ़े 30 किलो से अधिक चांदी लूट ले गए। बदमाशों ने छत काटकर घर में घुसकर पीड़ित के साथ मारपीट की और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने घर में रखे फैक्ट्री के माल को भी उड़ा ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुटी है। नगला छीदामी निवासी राधेश्याम ने बताया कि वे रात में सो रहे थे, तभी लेटर की सरिया काटकर दो बदमाश घर में घुस गए। रात में खटपट की आवाज सुनकर राधेश्याम जाग गए। उन्होंने देखा कि कुछ लोग घर में घुस गए हैं। जब तक राधेश्याम कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन्हें तमंचा और पिस्टल लगाकर दबोच लिया। इसके बाद एक युवक ने अंदर से भरा वाला गेट खोल दिया, जहां से तीन लोग और आ गए। बदमाशों ने राधेश्याम को बंधक बना लिया और उनकी फैक्ट्री का और उनका अपना माल, करीब 30 किलो चांदी लूट कर ले गए। राधेश्याम ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर उनके घर में रखे फैक्ट्री के माल को भी लूट लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेंदुए के हमले में बच्चा घायल, हालत गंभीर:मुरादाबाद के निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती, डीएफओ ने जाना हाल
    Next Article
    बोरे की कमी से गेहूं खरीद धीमी:अमेठी में किसान इंतजार के बाद लौट रहे निराश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment