Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घोसी में बाइक मोड़ने के दौरान कार ने मारी टक्कर:बाइक चला रहे युवक की मौत, बहन की हालत नाजुक; छुट्टी पर घर आया था मृतक

    2 hours ago

    2

    0

    घोसी थाना क्षेत्र के कटकटी मोड़ पर शनिवार को कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया गया। दरअसल, सियाबस्ती निवासी धर्मेंद्र राजभर अपनी मौसी के घर पीवाताल से लौट रहे थे। उनके साथ उनकी बहन लाली राजभर भी बाइक पर सवार थीं। जैसे ही वे गांव के पास मुड़े, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मेंद्र राजभर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी बहन लाली गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर बाइक सवार ने हेलमेट पहना होता तो संभवतः उनकी जान बच सकती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि धर्मेंद्र राजभर बाहर रहकर मजदूरी करते थे और छुट्टी में घर आए हुए थे। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा के बांके बिहारी बाजार की दुकान में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से हुए हादसा
    Next Article
    चंदौली में गेहूं खरीद केंद्र नहीं खुले:किसान नाराज, फसल खुले में पड़ी, आत्मदाह की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment