Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में बाइक सवाक बदमाशों ने की लूट:पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज, एसीपी बोले- जल्द करेंगे खुलासा

    2 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर नगर में थाने से महज पांच सौ मीटर दूर एक दुकानदार से हुई लूट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे एक दर्जन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर पूर्वी निवासी छोटेलाल तिवारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपनी परचून की दुकान के लिए साइकिल से बाजार सामान लेने जा रहे थे। उनके पास करीब दस हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन था। हमीरपुर रोड पर शर्मा पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उनकी साइकिल के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने तुरंत छोटेलाल की जेब से नकदी और मोबाइल छीन लिया। जब पीड़ित ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद दोनों आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने घाटमपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घाटमपुर नगर स्थित दुकानों के एक दर्जन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। एसीपी घाटमपुर, कृष्णकांत यादव ने बताया कि आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल-एसपी के रिसेप्शन में सपा के 4 विधायक पहुंचे:समाजवदी मीडिया सेल ने 'X' पर लिखा- समाजवादी ऐसे लोगों से दूर रहें
    Next Article
    दवा लेकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत:उन्नाव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, अस्पताल में गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment