Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में 'मेड़ पर न्याय' अभियान शुरू:प्रशासन ने खेत पर पहुंचकर बंटवारे के पुराने मुकदमे निपटाए

    3 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर तहसील में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे “मेड़ पर न्याय” अभियान के तहत ग्रामीणों को उनके खेत-खलिहान पर ही त्वरित, सरल और पारदर्शी न्याय दिलाने की पहल की जा रही है। अभियान का उद्देश्य बंटवारे से जुड़े पुराने लंबित मुकदमों का मौके पर जाकर निष्पक्ष निस्तारण करना है, ताकि आमजन को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। अभियान के क्रम में उपजिलाधिकारी घाटमपुर अविचल प्रताप सिंह ने ग्राम आनुपुर, टिकमापुर और अजयोरी में स्वयं मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और पक्षकारों की उपस्थिति में मामलों का निस्तारण कराया। वहीं ग्राम अकबर बीरबलपुर बांगर में क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर पक्षों को उपस्थित कराया गया और वीडियो कॉल के माध्यम से “टेली मुआयना” कर विवादों का समाधान किया गया। उपजिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि “मेड़ पर न्याय” एक सहज व प्राकृतिक न्याय की संकल्पना है, जो विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी सिद्ध हो रही है। इससे कम जागरूक या कानूनी प्रक्रिया से दूर रहने वाले ग्रामीणों को भी पारदर्शी और सामान्य समझ में आने वाला त्वरित समाधान मिल रहा है। प्रशासन का कहना है, कि इस पहल से न केवल ग्रामीणों को उनके द्वार पर न्याय मिल रहा है, बल्कि किसी भी प्रकार के शोषण की संभावना भी कम हुई है। साथ ही न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 5 महिला खिलाड़ियों का BCCI अंडर-23 टीम में:अर्चना देवी बनीं कप्तान, एक दिवसीय चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व
    Next Article
    कृषि विश्वविद्यालय कर्मचारियों को 2 माह से वेतन नहीं:वित्त नियंत्रक बोले- शासनादेश का इंतजार, होली पर संकट गहराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment