Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में मनाई गई महाराजा निषादराज जयंती:एकता-समरसता का संदेश दिया, सपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

    4 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अज्योरी स्थित बाबा रेडियो परिसर और समूही भटपुरवा में महाराजा निषादराज जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान श्रृंगवेरपुर के महान राजा और समाज के प्रेरणास्रोत महाराजा निषादराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण राघवेंद्र सिंह यादव रहे। उन्होंने कहा कि महाराजा निषादराज का त्याग, समर्पण और भगवान श्रीराम के प्रति उनका निस्वार्थ प्रेम सदियों से समाज को प्रेरित करता आ रहा है। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों पर चलकर समाज में एकता और समरसता मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौधरी शिवा बाबा (आईटी सेल) के जन्मदिन पर विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। केक काटकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रवीण पंकज, चौधरी शिवा बाबा, रोहित कुशवाहा और चौधरी रामवीर ने किया, जबकि संचालन अमर सिंह ने किया। इस मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष राजू वर्मा सहित देवी प्रसाद निषाद, अम्बर निषाद, रामकरण निषाद, शिवकरण निषाद, राम औतार सविता, शिवसिंह पाल, सोमवती संखवार, अनिल सोनकर वारसी, मीना संखवार, शैलू सोनकर और रूपेश समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में लापरवाही, सिपाही निलंबित:बरेली में बीट सिस्टम पर उठे सवाल
    Next Article
    महर्षि कश्यप जयंती पर मुजफ्फरनगर में जनप्रतिनिधि जुटे:हवन-पूजन के साथ नेताओं ने माल्यार्पण कर एकता का संदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment