Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में रिटायर्ड ADO के घर का ताला तोड़कर चोरी:जेवर-कैश उड़ा ले गए, शादी में परिवार गया था; जांच में जुटी पुलिस

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर के घाटमपुर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। अशोक नगर दक्षिणी में रिटायर्ड एडीओ के बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। परिवार महज चार घंटे के लिए शादी समारोह में गया था, इसी दौरान वारदात को अंजाम दे दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अशोक नगर दक्षिणी निवासी नन्द किशोर सचान ने बताया कि वह समाज कल्याण विभाग से रिटायर्ड एडीओ हैं। घर में उनकी पत्नी उमाकांती रहती हैं। बेटा आलोक सचान और बहू श्वेता पहले ही दिल्ली गए हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने कबरई गए थे। दोपहर में उनका नाती अक्षत स्कूल से लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मेन गेट और अलमारी के ताले तोड़े चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और फिर अलमारी के लॉक तोड़कर नगदी व लाखों रुपए के जेवरात समेट ले गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है। डॉग स्क्वायड पहुंचा, 200 मीटर दूर जाकर रुका सुराग मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने जांच शुरू की। डॉग घर से करीब 200 मीटर दूर भूतपूर्व सैनिक पार्क के पास जाकर रुक गया। इसके बाद वहां से सड़क होने के चलते आशंका जताई जा रही है कि चोर वाहन से फरार हुए होंगे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इंस्पेक्टर बोले-जल्द होगा खुलासा घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि चोरी की सूचना पर जांच की जा रही है। टीम सभी पहलुओं पर काम कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में रिटायर्ड फौजी की छत से गिरकर मौत:पुलिस का बंदरों के हमले से इन्कार, नया मकान बनाकर रहने गए थे
    Next Article
    7 लाख फिरौती न मिलने पर बच्चे की हत्या:हरदोई में उर्स देखने गए बच्चे को उठा ले गए थे बदमाश, मारकर खेत में फेंक दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment