Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में शिव-पार्वती विवाह की रस्में शुरू:महादेव की बरीक्षा हुई, माता पार्वती को मेहंदी लगाई गई; महिलाएं झूमीं

    14 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर नगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव-पार्वती विवाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को भगवान भोलेनाथ की बरीक्षा रस्म पूरी की गई और माता पार्वती को मेहंदी लगाई गई। वधू पक्ष के लोग कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर से भक्ति गीतों पर थिरकते हुए बारीश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने सोहर व मंगल गीत गाए और भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। नगर में महाशिवरात्रि पर हर साल भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाता है, जिसका समापन कूष्मांडा देवी परिसर में शिव-पार्वती विवाह के साथ होता है। विवाह की रस्में शिवरात्रि से तीन दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं। परंपरा के अनुसार, नगर के अस्पताल रोड स्थित बारीश्वर महादेव मंदिर को भगवान भोलेनाथ का निवास और कूष्मांडा देवी परिसर को माता पार्वती का निवास माना जाता है। इससे पूर्व गुरुवार को माता पार्वती की गोदभराई और हल्दी की रस्म संपन्न हुई थी। शनिवार को बरीक्षा के दौरान भी कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर से महिलाएं और पुरुष नाचते-गाते हुए बारीश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और फल व उपहार भेंट किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में शिव विवाह से पहले हुई हल्दी-मेहंदी:मंगल गीतों और ढोलक की थाप से गूंजे मंदिर, कल विशेष पूजा के साथ होंगे भव्य आयोजन
    Next Article
    महराजगंज के 130 छात्रों ने किया औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण:बिस्किट निर्माण प्रक्रिया और शोधशालाओं को करीब से जाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment