Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में तहसील दिवस में पहुंची सैकड़ों महिलाएं:स्मार्ट मीटर के खिलाफ किया प्रदर्शन, बोलीं- बिना मर्जी मीटर न लगे

    1 hour ago

    1

    0

    घाटमपुर नगर में लगभग पांच सैकड़ा महिलाओं और लोगों ने प्रीपेड बिजली मीटरों से जुड़ी समस्याओं को लेकर शनिवार दोपहर तहसील दिवस में पहुंचकर SDM को ज्ञापन सौंपा है। उपभोक्ताओं ने बिना उनकी सहमति के स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने और रिचार्ज होने पर भी बिजली काटने का आरोप लगाया है, एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया है। घाटमपुर निवासी जन्मेजय, मुकेश दीक्षित, तराना, सुनील, अनुज गोस्वामी समेत लगभग पांच सौ महिलाओं ने शनिवार दोपहर तहसील दिवस में पहुंचकर घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर न लगाने की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है, कि उन्हें इन मीटरों के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहे हैं, और समय पर भुगतान करने के बावजूद भी खाते माइनस में चले जाते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। कई उपभोक्ताओं के पास स्मार्ट मोबाइल फोन भी नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें बिल की जानकारी नहीं मिल पाती और वे समय पर बिल जमा नहीं कर पाते। उपभोक्ताओं ने घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर मांग की है, कि स्मार्ट मीटरों को हटवाकर पुराने विद्युत मीटर फिर से लगवाए जाएं, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। SDM ने उन्हें आश्वासन दिया है। SDM बोले- विद्युत विभाग को जांच के दिए निर्देश घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि महिलाओं और लोगों ने उन्हें ज्ञापन देकर समस्या बताई है, विद्युत विभाग के अधिकारी को जांच के निर्देश दिए है। ताकि लोगों की समस्या का निस्तारण हो सके। 4 तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 75 लाख की अफीम-हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:किला पुलिस और एएनटीएफ टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
    Next Article
    कुशीनगर में RPF ने तीन स्टेशनों से शराब पकड़ी:बिहार में तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment