Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में धूमधाम के साथ मनाई गई ईद:एक-दूसरे के गले मिल दी बधाई, बच्चों ने ACP- SDM से मिलाया हाथ

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर नगर समेत आसपास क्षेत्र में ईद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। ईद मुस्लिम धर्म का सबसे बड़ा पर्व होता है। यह पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। लोग इस पर्व में एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाइयां देते है। मस्जिद और ईदगाह में नियमित समय से नमाज सम्पन्न हुई। घाटमपुर नगर स्थित ईदगाह में लोगों में एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसी क्रम में घाटमपुर, सजेती, बिधनू क्षेत्र के रमईपुर, मझावन, सेनपश्चिम पारा, रेऊना में ईद का त्योहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। घाटमपुर शहर काजी सरताज रजा ने बताया कि, मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-फितर का उत्सव शुरू हुआ। कहा जाता है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इस जीत की खुशी में सभी का मुंह मीठा करवाया गया था, इसी दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फितर के रुप में मनाया जाता है। ईद का त्योहार लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन हर घर में सेवइयों बनती है और तरह-तरह के पकवानों के साथ मेहमानों का स्वागत किया जाता है और ईद के चांद के सामने दुआएं पढ़ी जाती हैं। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है इस खास दिन का हर मुस्लिम को इंतजार रहता है। सभी अपने प्रियजनों से गले लग उन्हें ईद की मुबारकबाद देते हैं। साथ ही, पुराने गिले-शिकवे भी मिटा देते हैं। ईद का त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। ईद की नमाज अदा करते हैं और स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं ईद का त्योहार साल में रमज़ान के महीने के बाद आता है और इस दिन का मुस्लिम धर्म के लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। क्योंकि यह त्योहार रमजान के पूरे महीने रोजे रखने, अल्लाह की इबादत करने के बाद नसीब होता है। इस दिन सभी लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं, ईद की नमाज़ अदा करते हैं और स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में मना ईद-उल-फितर का पर्व:उत्साह और भाईचारे का दिया गया पैगाम, देश में अमन-चैन की दुआ, देखें 5 तस्वीरें
    Next Article
    कुशीनगर में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई:नमाज के दौरान अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment