Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घायल महिला को गोद में उठाकर पुलिस ऑफिस पहुंचे परिजन:2 दिन पहले पति ने किया था धारदार हथियार से गर्दन पर हमला, पति गिरफ्तार

    1 hour ago

    2

    0

    जिस महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया उसे न्याय दिलाने के बजाय ब्रह्मपुरी पुलिस ने धक्के मार कर भगा दिया। गुरुवार को यह महिला अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और फूट-फूट कर रोई। महिला का आरोप है कि पुलिस उसके हमलावर ससुरालियों को बचाने का काम कर रही है। उधर महिला ने हंगामा किया और 2 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को ई रिक्शा में सवार होकर एक महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला की गर्दन पर घाव था और पट्टी लगी हुई थी। पूछने पर बताया कि वह लिसाड़ी गेट के श्याम नगर की रहने वाली है। उसे पर गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा था। उसने जब मना किया तो पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शादी के बाद से ही परेशान करने का आरोप घायल बेटी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची मन्नो ने बताया कि 8 साल पहले उसने अपनी बेटी की शादी रशीद नगर के दिल नवाज से की थी। शादी के बाद ही बेटी को तरह-तरह से परेशान किए जाने लगा। कई बार विवाद हुआ लेकिन हर बार उन्होंने ही बेटी को शांत कर दिया। 2 दिन पहले पति ने उस पर जानलेवा हमला किया, जिसमें वह लहूलुहान हो गई। पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप पीड़िता ने बताया कि वह घायल अवस्था में ही दर-दर भटक रही है। वह अपने परिवार को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ब्रह्मपुरी थाने पहुंची थी लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे धक्के देकर भगा दिया। मजबूर होकर उसे यहां आना पड़ा है। इस दौरान पीड़िता को परिजनों ने गोद में उठाया हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड हाईस्कूल में बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे:बरेली में रश्मि वर्मा पहले स्थान पर, टॉप 10 में 8 छात्राओं ने बनाई जगह
    Next Article
    मथुरा में 26 साइबर ठगों पर इनाम घोषित:फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment