Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    GSVM की पूर्व प्राचार्य आरती लाल चंदानी के खिलाफ वारंट:डॉ. परवेज ने 6 साल पहले दाखिल किया था वाद, 2 मई को सुनवाई

    3 hours ago

    1

    0

    जीएसवीएम की पूर्व प्राचार्य डॉ. आरती लाल चंदानी के खिलाफ कोर्ट ने जमानतीय वारंट जारी किया है। डॉ. परवेज खान ने 6 साल पहले क्रिमिनल डेफेमेशन (अपराधिक मानहानि) का वाद दाखिल किया था। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 2 मई की तारीख तय की है। असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में हुआ था विवाद जीएसवीएम कालेज में तैनात आई स्पेशलिस्ट डॉ. परवेज खान ने अगस्त 2020 में क्रिमिनल डेफेमेशन वाद दाखिल किया था। आरोप है कि डॉ. आरती लाल चंदानी उस समय कालेज में प्राचार्य के पद पर तैनात थीं। उसी दौरान कालेज में एक असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर वैकेंसी निकली। आरोप है कि प्राचार्य ने अन्य सभी आवेदकों को फेल करके एक सीनियर रेजीडेंट को नियुक्त करने की बात कही। डॉ. परवेज का आरोप है कि उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ साजिश रची गई। आरोप लगाया कि वह छात्रों को पास फेल करने के नाम पर पैसा मांगते हैं। इसका पीडीएफ बनाकर आदर्श नाम के एक वाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया। डॉ. परवेज का आरोप है कि इसके बाद यह पीडीएफ सोशल मीडिया के कई अन्य ग्रुपों पर भी वायरल कर दिया गया। इसी के कारण क्रिमिनल डेफेमेशन दाखिल किया था। मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामजी श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट ने पिछली तारीख पर आरती लाल चंदानी को तलब किया था। सोमवार को हुई सुनवाई पर उपस्थित नहीं हुईं तो जमानती वारंट जारी किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में यातायात पुलिस ने 142 वाहनों का काटा चालान:नियमों के उल्लंघन पर 1.72 लाख रुपए का राजस्व वसूला गया
    Next Article
    ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स का चुनाव सम्पन्न:एन.डी.द्विवेदी को चुना गया राष्ट्रीय अध्यक्ष ,58 सालों बाद यूपी को मिला नेतृत्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment