Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाई रिस्क प्रेगनेंसी को लेकर डीएम ने रिपोर्ट मांगी:स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, लापरवाह अधिकारियों को फटकार लगाई

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला स्तरीय शासी निकाय और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की और लापरवाह ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधीक्षकों को फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने हाई रिस्क प्रेगनेंसी के रेफर केस में हुई प्रसूताओं की मृत्यु की ऑडिट रिपोर्ट भी तलब की। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने ग्रामीण स्तर पर खराब प्रगति पर चिकित्सा अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि पिछले वर्ष जिन गांवों और वार्डों में डेंगू के मामले सामने आए थे, यदि इस वर्ष फिर से डेंगू फैलता है, तो उस क्षेत्र की आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सा अधीक्षक और खंड विकास अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश भी दिए। ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराजगी जताई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सा इकाइयों पर स्वास्थ्य सेवाओं में ऐसा सुधार होना चाहिए कि गरीब व्यक्ति को निजी अस्पतालों में न जाना पड़े। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से मरीजों को आंख बंद करके रेफर न किया जाए। ऐसा करने पर बाहर की टीम से एक-एक पर्चे की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सुधार ने होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सा अधिकारियों (एमओआईसी) को निर्देश दिया कि वे अपने तैनाती स्थल पर निवास करें और चिकित्सा इकाइयों पर कम से कम बुनियादी उपचार सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य मिशन की बैठक से एक सप्ताह पहले चिकित्सा अधीक्षक अपने स्तर पर बैठक कर लें ताकि डेटा स्पष्ट हो सके। यदि अगले माह भी यही रिपोर्ट आती है, तो संबंधित एमओआईसी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। शून्य प्रगति वाले ब्लॉकों को स्पष्टीकरण के दिए निर्देश उन्होंने यह भी कहा कि यदि चिकित्सा इकाइयों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) उपस्थित नहीं रहते हैं, तो ऐसे कर्मियों को हटाकर दूसरे कर्मियों को भर्ती किया जाए। जखौरा ब्लॉक के बीपीएम की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, एनआरसी रिपोर्ट में शून्य प्रगति वाले ब्लॉकों को स्पष्टीकरण जारी करने और जनपद के महत्वाकांक्षी ब्लॉक मड़ावरा में एक्सप्रेसनल ब्लॉक पैरामीटर में सुधार करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, सीएमएस डॉ गजेन्द्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, डीपीएम रजिया फिरोज, जिला मलेरिया अधिकारी अनिल मैसी, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ सौरभ सक्सेना, चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में खेत में मिले गोवंश के अवशेष:हिन्दू संगठनों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, अज्ञात पर केस दर्ज
    Next Article
    मोदीनगर सीट पर भाजपा से पहली पसंद सुदेश शर्मा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार देववृत धामा, बसपा से मोहित जाटव, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment