Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से 18 बीघा फसल जली:सीतापुर में तीन अलग अलग जगहों पर लगी आग, गेहूं और गन्ने की फसल जलकर खाक

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर 12 बजे के समारे हाई वोल्टेज बिजली लाइन से तार टूटकर गिरने से तीन अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। इन घटनाओं में किसानों की कई बीघा गेहूं और गन्ने की फसल जलकर राख हो गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, ढखिया खुर्द से बर्म्भौला होते हुए चौकनिया गांव तक जाने वाली हाई वोल्टेज लाइन में उस समय फाल्ट हो गया जब सुबह ढखिया खुर्द में यूकेलिप्टस का पेड़ काटते समय वह लाइन पर गिर पड़ा। इससे तार आपस में चिपक गए और टूटकर नीचे गिर पड़े। तारों से निकली चिंगारी के कारण सबसे पहले ढखिया खुर्द में कम्बाइन से कटे गेहूं के अवशेष में आग लग गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर जल्द काबू पा लिया। इसके बाद यही लाइन बर्म्भौला गांव पहुंची, जहां खेतों में हाई वोल्टेज तार टूटकर गिर गया और चिंगारी से आग भड़क उठी। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 8 बीघा गेहूं व 1 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग आगे बनी पक्की नींव तक पहुंचकर स्वतः रुक गई। एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख आग बुझाने के लिए गांव के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और बाल्टियों से पानी व पेड़ों की पत्तियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में रामलोटन की ढाई बीघा, सुनीता की पांच बीघा और मुनेंद्र की एक बीघा गन्ने की फसल जल गई। वहीं चौकनिया गांव में भी इसी लाइन से निकली चिंगारी के कारण रीता और गुड्डू की करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस और पुलिस ने हालात का जायजा लिया। लेखपाल अरुणेंद्र प्रताप ने नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पलवल पुलिस ने पकड़े यूपी के दो ठग:फर्जी मैसेज भेजकर करते थे धोखाधड़ी, खुद को बताते थे जानकार, बैंक अकाउंट से रुपए निकाले
    Next Article
    'Elected सीएम नीतीश कुमार को हटाने का प्रण लेने वाले Selected CM को बधाई', तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर कसा तंज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment