Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईवोल्टेज लाइन से गेहूं की फसल जली:कई बीघा फसल जलकर खाक, जिले में एक ही दिन में दूसरी घटना

    3 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी के नवाबगंज तहसील व मसौली थाना क्षेत्र स्थित रहनामऊ गांव में रविवार दोपहर हाई वोल्टेज विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। पकी हुई फसल और तेज धूप के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और कई बीघे फसल को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन में अचानक स्पार्किंग हुई। चिंगारी सीधे सूखी फसल पर गिरी, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। जब तक ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, आग कई खेतों में फैल चुकी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गए। हालांकि, तेज हवा और सूखी फसल के कारण आग पर काबू पाना आसान नहीं था। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग को नियंत्रित किया जा सका, लेकिन तब तक कई बीघे गेहूं की तैयार फसल जलकर खाक हो चुकी थी। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि खेत के बीच लगे बिजली के पोल से निकली चिंगारी के कारण यह आग लगी। प्रभावित किसान अब प्रशासन से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। यह हाई वोल्टेज लाइन की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लगने की एक ही दिन में दूसरी घटना है। रविवार को ही हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के रैसंडा गांव में भी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लगी थी। विद्युत लाइनों से उठने वाली चिंगारी किसानों के लिए लगातार खतरा बनती जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी सीट पर कौन मजबूत, विधायक जयवीर या कोई और:सपा से अखिलेश की बेटी आदिति या आलोक शाक्य? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    जन आरोग्य मेले में 1972 मरीजों का हुआ इलाज:कानपुर देहात में 60 डॉक्टरों और 122 पैरामेडिकल स्टाफ ने दी सेवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment