Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाइवे वाहन को कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत:एटा में वर्करों को लेने आया था वाहन, 3 गंभीर घायल

    1 hour ago

    1

    0

    एटा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब एक कैंटर वाहन ने हाइवे के एक वाहन को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, हाइवे का वाहन सुबह वर्करों को इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक कैंटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान लहरा लालगढ़ी निवासी सुखवीर (30) पुत्र भगवान सिंह के रूप में हुई है। घायलों में समदपुरा निवासी कुंवर पाल पुत्र फूल सिंह और किशोरी लाल शामिल हैं। ये तीनों हाइवे वाहन पर कार्यरत थे। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सुखवीर को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कोतवाल देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहेली के बेटे को नहर में धक्का देकर मार डाला:35 साल की दोस्ती, सहारनपुर में स्कूटी से घुमाने के बहाने ले गई; बोली- मैं डर गई थी
    Next Article
    पड़ोसी सोनू ने की थी गुलफशा की हत्या:पत्नी की गंदी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment