Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हजरतगंज में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा:परशुराम जयंती पर अवकाश की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ीं सपा नेत्री, आश्वासन के बाद उतरीं

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर शनिवार को राजधानी के हजरतगंज स्थित दारुल शफा में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पारा निवासी सपा नेत्री वंदना चतुर्वेदी पानी की टंकी पर चढ़ गईं और कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। जानकारी के मुताबिक, वंदना चतुर्वेदी समाजवादी अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश पर रोक लगा दी है, जबकि उनकी संस्था लंबे समय से इस दिन अवकाश घोषित किए जाने की मांग कर रही है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वंदना अचानक दारुल शफा परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एडीएम समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंच गए और उन्हें समझाने का प्रयास शुरू किया। करीब ढाई घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान अधिकारियों ने वंदना से मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह टंकी से नीचे उतर आईं। पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईआईएम लखनऊ में 'नारी 2047' विचार-मंथन संपन्न:विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका पर हुई गंभीर चर्चा
    Next Article
    गोमतीनगर में विपुलम् संस्था का 23वां सम्मान समारोह:देशभर के रचनाकार सम्मानित, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे मुख्य अतिथि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment