Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेलो-हेलो...DM साहब कैसे हो:संभल में युवक ने डीएम को 17 बार कॉल की, बोला- मैंने तो मजे के लिए फोन किया था, ये जेल भेज रहे

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में एक युवक ने डीएम को 17 बार फोन किया। युवक ने बताया कि मैंने बस मजे-मजे में कॉल की थी। डीएम सर से पूछा भी था कि कोई सजा तो नहीं देंगे। उन्होंने कहा था नहीं देंगे और देखो मुझे जेल भेज रहे हैं। मैंने तो बस हालचाल लिया था। पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। युवक ने एक दिन पहले सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के कार्यक्रम में शायरी पढ़ी थी और उनकी तारीफ की थी। पूरा मामला थाना हयातनगर थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला पढ़िए… सरायतरीन के मोहल्ला नवाबखेल कच्चा बाजार के रहने वाले अराफात पुत्र एजाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अराफत ने 2 मई को 17 बार डीएम के सीयूजी नंबर पर कॉल किया और उनसे तरह-तरह की बातें करके परेशान किया। कई बार फोन ने उठाया तो युवक कभी डीएम से हालचाल पूछता कभी पूछता आप मुझ पर कार्रवाई तो नहीं करा देंगे। कई बार फोन कंट्रोल रूम से रिसीव किया गया। इसके बाद पुलिस ने रविवार शाम को युवक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार देर रात ही डीएम का ट्रांसफर मुरादाबाद हो गया है। अराफात ने बताया कि मैंने डीएम को केवल यह पूछने के लिए फोन किया था कि "डीएम साहब ठीक हो"। मुझे नहीं पता था कि हाल-चाल पूछने की इतनी बड़ी सजा मिलेगी। अराफात ने यह भी बताया कि उसे पहले भी एक बार पागलखाने भेजा जा चुका है और अब भी उसे वहां भेजने की बात कही जा रही है। अराफात के अनुसार, उसने यह कॉल मजे-मजे में की थी। अराफत ने कहा कि मैंने डीएम से पूछा था कि कोई सजा तो नहीं मिलेगी, इस पर डीएम साहब ने 'नहीं' कहा था और अब देखो, पुलिस मुझे पकड़ के ले जा रही है, जेल भेज रहें है। सपा सांसद के कार्यक्रम में शायरी पढ़ी 2 मई को संभल के थाना नखासा क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसके मुख्य अतिथि संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क थे। काफी लोग उसे कार्यक्रम में मंच पर संसद के साथ मौजूद थे। अराफात ने शायरी करते हुए कहा कि.... सलामत रहे जिंदगी की ये रोशनी, मुझे जमाना समझ सकता है जब सांसद जियाउर्रहमान बर्क मुझे समझ रहें हैं। शहर के डर से झुका नहीं, हवाओं से दीया बुझा नहीं कौन कहता है ताज महल खूबसूरत है? वो तो एक पत्थर की मूरत है, शफीकुर्रहमान की सूरत तो ताज महल से भी खूबसूरत है। ​क्या लिख रहे हो आमिर? क्या लिख रहे हो आमिर, शहर के डर से झुका नहीं, दीया मेरा हवाओं से बुझा नहीं, मेरी मां की दुआओं का करम है, अंधेरा मेरी किस्मत में हुआ नहीं।" सांसद ने अराफत की तारीफ में ताली बजाई फिर युवक वहां से चला गया। मेडिकल के बाद जेल भेजा गया इसके बाद शाम को उसने डीएम को कॉल करके परेशान किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अराफात का जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराया। इसके बाद उसे सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने पुलिस की शांतिभंग की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए अराफात को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि… थाना हयातनगर पुलिस द्वारा युवक को न्यायालय में पेश किया गया था। डीएम साहब को बार-बार फोन करके परेशान कर रहा था, शांतिभंग में उसका चालान हुआ था। जमानत पेश नहीं करने पर उसे जेल भेज दिया गया है। युवक की जमानत न्यायालय में पेश की जाती है तो उस पर विचार करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… यूपी में 38 IAS ट्रांसफर, 8 डीएम बदले:आईफोन कांड में फंसे रमेश रंजन हटाए गए, दिव्या साइडलाइन; संभल डीएम का कद बढ़ा योगी सरकार ने रविवार देर रात 38 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। 8 जिलों के डीएम बदले गए। कंडीशनल इस्तीफा देकर वापस लेने वाले रिंकू सिंह राही को 9 महीने बाद पोस्टिंग मिल गई है। उन्हें जालौन का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। संभल में तीर्थों की खोज कराने वाले डीएम राजेंद्र पेसिंया को मुरादाबाद जैसे बड़े जिले की कमान दी गई है। यानी, उनका कद बढ़ाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में दो सटोरिए गिरफ्तार:ऑनलाइन सट्‌टा खिलाते थे, 44 लाख के क्वाइन मिले
    Next Article
    आंधी में मकान गिरने से दो बच्चों की मौत:कासगंज में हुए हादसे में मां और बुआ भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment