Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर प्रयागराज जंक्शन पर सुरक्षा कड़ी:जीआरपी ने BDDS टीम के साथ स्टेशन खंगाला, संदिग्धों की तलाशी

    5 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार के मद्देनजर प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया। एडीजी रेलवे के विशेष आदेश पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे, प्रयागराज अनुभाग के निर्देशन में जीआरपी ने भारी पुलिस बल के साथ स्टेशन के हर कोने की तलाशी ली। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बम डिस्पोजल स्क्वायड (BDDS) और एएस चेक टीम ने आधुनिक उपकरणों के साथ स्टेशन परिसर में प्रवेश किया और चेकिंग शुरू की। अभियान के दौरान स्टेशन के अंदर और बाहर वाहनों तथा संदिग्ध भीड़ की जांच की गई। टिकट खिड़कियों, यात्री प्रतीक्षालयों और सभी प्लेटफॉर्मों पर सघन गश्त की गई। स्टेशन के बाहरी इलाकों में भी सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस टीम ने यात्रियों के सामान के साथ-साथ लावारिस वस्तुओं की भी मेटल डिटेक्टर से जांच की। प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि होली पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सकें, इसके लिए यह 'क्लीन स्वीप' अभियान चलाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि होली के त्योहार पर यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। सुरक्षा बलों ने चेकिंग के साथ-साथ यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया। लाउडस्पीकर के माध्यम से यात्रियों को सलाह दी गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई खाने-पीने की वस्तु का सेवन न करें और किसी भी लावारिस बैग या पैकेट की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में युवक की मौत:कौशांबी में वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    रामपुर मस्जिद में तरावीह नमाज़ में कुरान मुकम्मल:हाफिज़ दानिश खान ने रमज़ान की फज़ीलत बयान की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment