Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में मानसून में नॉर्मल से 106% ज्यादा बारिश:15.27 करोड़ की संपत्ति का नुकसान; 6 जुलाई से फिर भारी बारिश का अलर्ट

    18 hours ago

    2

    0

    हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद से अब तक सामान्य से 106 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। इससे किन्नौर, कुल्लू और चंबा में फ्लैश फ्लड से 15.27 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान हुआ है। एक कच्चा हाउस समेत 5 गौशालाएं बारिश से क्षतिग्रस्त हुई है। लाहौल स्पीति में बर्फ के तेजी से पिघलने से जहालमा व जिस्पा में बाढ़ से सड़कें बह गई। राज्य में परसों यानी छह जुलाई से फिर भारी बारिश के आसार है। प्रदेश में स्ट्रांग एंट्री के बाद मानसून की रफ्तार आज और कल थोड़ी धीमी रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछेक स्थानों पर आज भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन अन्य जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं है। यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छह जुलाई से स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसे देखते हुए 6 और 7 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट तथा ऊना, हमीरपुर, चंबा और कुल्लू जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। आठ और नौ जुलाई को भी राज्य के अधिकांश भागों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इससे आज और कल तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बना रहेगा, मगर परसों से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 49 सड़कें, 3 ट्रांसफॉर्मर बंद प्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद 49 सड़कें, 3 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 23 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं। संबंधित विभाग सड़क, विद्युत आपूर्ति और पेयजल योजनाएं बहाल करने में जुटे हुए हैं। किन्नौर में सामान्य से 423% ज्यादा बारिश राज्य में बीते तीन दिनों के दौरान सामान्य से 106 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। IMD के अनुसार, 1 से 3 जुलाई के बीच सामान्य तौर पर 15 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 30.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सामान्य की तुलना में किन्नौर जिले में 423 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। कुल्लू में 195 प्रतिशत, बिलासपुर में 37 प्रतिशत, चंबा में 107 प्रतिशत, हमीरपुर में 45 प्रतिशत, कांगड़ा में 125 प्रतिशत, मंडी में 46 प्रतिशत, शिमला में 117 प्रतिशत, सिरमौर में 143 प्रतिशत, सोलन में 140 प्रतिशत और ऊना जिले में 130 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। लाहौल-स्पीति इकलौता जिला रहा, जहां सामान्य से 30 प्रतिशत कम बारिश हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब में जीजा को जिंदा जलाया, VIDEO सामने आया:बचाने आई भाभी भी जलकर मरी; पत्नी को लेने अमृतसर से तरनतारन गया था
    Next Article
    प्रियंका गांधी वाड्रा की जेठानी का भूमि विवाद हाईकोर्ट पहुंचा:लोगों को हटाने, महिलाओं-बच्चों को रोकने का आरोप; SDM-SHO तलब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment