Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में परसों से फिर भारी ओलावृष्टि का अलर्ट:सात मई तक बरसेंगे बादल, आज साफ रहा मौसम, तापमान में हल्का उछाल

    14 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में आज मौसम साफ रहा। इससे मैदानी इलाकों के तापमान में हल्का उछाल जरूर आया है। मगर ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है। आज भुंतर के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 6.3 डिग्री का उछाल आने के बाद पारा 29.7 डिग्री और मनाली का पारा 6 डिग्री बढ़ने के बाद 22.8 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि यह सामान्य से कम है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो कल भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर रहेगा और कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश के आसार है। मगर परसों (3 मई को) वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रांग होकर बरसेगा। तीन मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में भारी ओलावृष्टि के साथ तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। 4 मई को 5 जिलों में चेतावनी इसी तरह चार मई को भी कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी दी गई है। लाहौल स्पीति और चंबा को छोड़कर अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। IMD के मुताबिक पांच, छह व सात मई को भी बारिश जारी रहेगी। सेब पर ओलावृष्टि का कहर प्रदेश में बीते गुरुवार को भी ओलावृष्टि ने कहर बरपाया है। शिमला के फागू, कुफरी व आसपास के क्षेत्रों में इससे सेब की फसल तबाह हो गई है, साथ में एंटी हेल नेट, बांस और सेब के पेड़ बीच से दोफाड़ (टूट) हो गए। ओलावृष्टि से बागवानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। चिंता इस बात की है कि अगले 5 दिन भी बारिश व ओलावृष्टि से राहत के आसार नहीं है। सेब के पेड़ ओलावृष्टि के कारण तबाह फागू निवासी बागवान सुभाष ने बताया कि उनके बगीचे में अधिकांश सेब के पेड़ ओलावृष्टि के कारण तबाह हो गए हैं। एंटी हेल नेट फट चुके हैं। इन्हें लगाने के लिए लगाए गए बांस भी टूट गए हैं। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि के एंटी हेल नेट पर जमने से सेब के पेड़ बीच से ही फट गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:जम्मू में पुल गिरा, मलबे में 5-7 मजदूरों के दबे होने की आशंका, एक शव मिला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:CM बोले- मेरी बेटी के बारे में बोलता है; कमर्शियल सिलेंडर ₹1 हजार तक महंगा; गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड की हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment