Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा का अंतिम दिन:लखनऊ के 55 केंद्रों पर आज अंतिम चरण, हर पाली में 22 हजार अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

    8 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आज अंतिम दिन है। तीन दिन से चल रही इस परीक्षा के समापन चरण में भी प्रशासन ने सख्त निगरानी और नकलविहीन व्यवस्था के बीच परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को 55 केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने भविष्य के लिए परीक्षा दे रहे हैं। अंतिम दिन भी कड़ी निगरानी में परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को भी सभी केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन का दावा है कि पूरे परीक्षा कार्यक्रम के दौरान कहीं से भी किसी तरह की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली और अंतिम दिन भी यही व्यवस्था बनाए रखने पर फोकस है। हर पाली में 22 हजार से अधिक अभ्यर्थी जनपद के 55 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में करीब 22,272 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। तीन दिनों में कुल लगभग 1.33 लाख परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन के लिए चुनौती रहा, जिसे अब तक सफलतापूर्वक संभाला गया है। डीएम और पुलिस अधिकारियों की सतत निगरानी जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार लगातार परीक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। पहले दिन अधिकारियों ने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए लाइव मॉनिटरिंग की और उसके बाद विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। कंट्रोल रूम से लाइव फीड, मैदान में भी चेकिंग परीक्षा के दौरान जनपदीय कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की लाइव निगरानी की जा रही है। इसके अलावा नबीउल्लाह रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज और शाहमीना रोड के केंद्रों पर अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और परीक्षा कक्षों व पर्यवेक्षकों की व्यवस्थाएं परखी। नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाए गए हैं। साथ ही सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में परीक्षा की पारदर्शिता से समझौता नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर आज भी चलेगा पोकलैन:संतकबीरनगर में रात 11 बजे तक जुटा रहा प्रशासन, बुलडोजर हटाकर 2 पोकलैन मंगाए, चारदीवारी, 10 पिलर टूटे
    Next Article
    अयोध्या में 29 अप्रैल को राम मंदिर में ध्वजारोहण:CM योगी दो घंटे रहेंगे राम मंदिर में, 1000 चुनिंदा मेहमानों को निमंत्रण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment