Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 724 अभ्यर्थी अनुपस्थित:कुशीनगर में आज अंतिम दिन 3456 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, पालिका ने की निःशुल्क व्यवस्था

    8 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर में चल रही उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 724 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 3456 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2732 ने परीक्षा में भाग लिया। नगर पालिका परिषद पडरौना ने परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क ठहरने, भोजन और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की है। रविवार को आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में 1728 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1374 उपस्थित हुए, जबकि 354 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 1728 में से 1358 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 370 अनुपस्थित पाए गए। ये परीक्षाएं जिले के चार केंद्रों - उदित नारायण इंटर कॉलेज, स्योबाई कमला देवी कन्या इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज साखोपार और बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में आयोजित की गईं। परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हुई। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल और उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल (बुलबुल) ने स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी की। उन्होंने बताया कि नगर में जब भी किसी परीक्षा के दौरान बाहर से अभ्यर्थी आते हैं, तो उनके लिए यह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आज परीक्षा का तीसरा और अंतिम दिन है, जिसमें प्रत्येक पाली में 1728 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। जिले में तीन दिनों की कुल छह पालियों में 10358 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निशा विश्वकर्मा मौत मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल रोका:कई नेता हाउस अरेस्ट, शोक जताने जा रहे डेलिगेशन को नहीं मिली अनुमति
    Next Article
    हरदोई में 10.90 लाख की धोखाधड़ी का मामला:कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, रिश्तेदारी के भरोसे दिया गया पैसा; निवेश के नाम पर मांगे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment