Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड जवानों को मिला सम्मान:महाकुम्भ में उत्कृष्ट सेवा के लिए 'कुंभ सेवा पदक' और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

    8 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज महाकुंभ-2025 के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले होमगार्ड जवानों को 'कुंभ सेवा पदक' और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह जनपद के रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ, जिसमें आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने होमगार्ड जवानों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने जवानों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में सुरक्षा, व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने में होमगार्ड बल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। मंत्री ने महाकुंभ के दौरान जवानों द्वारा भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, रेलवे सुरक्षा ड्यूटी और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाने की प्रशंसा की। उन्होंने होमगार्ड बल को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स मनोज कुमार ने जानकारी दी कि महाकुंभ में कुल 361 जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात थे। इन जवानों ने न केवल अपनी ड्यूटी निभाई, बल्कि निस्वार्थ भाव से वृद्ध, विकलांग और असहाय नागरिकों की सहायता भी की। मनोज कुमार ने कहा कि यह सम्मान जवानों की निष्ठा, समर्पण और सेवा-भाव का प्रतीक है। यह उन्हें भविष्य में भी समाज और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगा। समारोह में सहायक जिला कमांडेंट कविता सिंह, कंपनी कमांडर अखिलेश पांडे, श्याम मुरारी पाठक सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और होमगार्ड जवान उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आम आदमी पार्टी ने ट्रेड बिल की प्रतियां जलाईं:कासगंज में भारत-अमेरिका समझौते को रद्द करने की मांग
    Next Article
    पंजाबी मॉडल हिमांशी खुराना को मारने की धमकी:गैंगस्टर ने कॉल कर ₹10 करोड़ मांगे; बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment