Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमने नेशनल एंथम प्ले कराया, पूरा देश गर्व करेगा:एशियाड में रिले दौड़ जीतने वाली टीम बोली- सिर्फ गोल्ड टारगेट था

    16 hours ago

    1

    0

    भारत ने एशियन गेम्स के विमेंस 4x400 मीटर में गोल्ड जीता। किरण पाहल, पूवम्मा माचेत्तिरा, प्राची चौधरी और वित्या रामराज ने रिले रेस 3 मिनट 29.69 सेकेंड में पूरी करके मेडल अपने नाम किया। यह भारत के सात दिन के एथलेटिक्स अभियान में पहला गोल्ड था। गोल्ड जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने कहा कि हमारा टारगेट सिर्फ गोल्ड ही था। हमने नेशनल एंथम प्ले कराया। पूरा देश इस पर गर्व करेगा। आखिरी लेग में सलवा का दबाव, वित्या ने नहीं छोड़ी बढ़त बहरीन की टीम में ओलिंपिक मेडलिस्ट सलवा ईद नासेर थीं। आखिरी 400 मीटर में उन्होंने तेजी से अंतर कम किया, लेकिन वित्या ने दबाव के बावजूद भारत की बढ़त कायम रखी। अब पार्टी, फिर मॉल में फोटो गोल्ड जीतने के तुरंत बाद टीम ने सेलिब्रेशन का प्लान भी बना लिया। उन्होंने कहा- पार्टी जरूर होगी। हमने सब कुछ प्लान कर रखा है। हम मॉल जाएंगे, तस्वीरें क्लिक करेंगे और एंजॉय करेंगे। मेकअप को लेकर भी टीम में मजाक हुआ। एक खिलाड़ी ने कहा, अब हमें जाकर मेकअप करना है। इसके बाद टीम की एक खिलाड़ी के बारे में मजाक करते हुए कहा गया कि उसका मुख्य काम मेकअप करना है और वह सब कुछ करेगी। 6वीं बार भारत का महिला 4x400 में गोल्ड यह एशियन गेम्स में भारत का महिला 4x400 मीटर रिले का छठा गोल्ड है। 2018 जकार्ता के बाद इस इवेंट में पहला। भारत ने 2002 बुसान से 2018 जकार्ता तक लगातार पांच एशियन गेम्स में यह खिताब जीता था। 2023 हांगझोउ में भारतीय टीम रनर-अप रही थी। इस जीत में पूवम्मा माचेत्तिरा का खास रिकॉर्ड भी रहा। वह 2014 इंचियोन और 2018 जकार्ता में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। यानी वह तीन एशियन गेम्स में महिला 4x400 मीटर रिले का गोल्ड जीतने वाली टीमों में शामिल रहीं। वित्या के लिए तीसरा मेडल, एक दिन पहले तोड़ा था रिकॉर्ड विथ्या रामराज ने एक दिन पहले महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था और उस इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। वह भारत की सिल्वर जीतने वाली मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम का भी हिस्सा थीं। महिला 4x400 का गोल्ड उनका एशियन गेम्स का तीसरा मेडल रहा। ----------------- एशियन गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत को एशियन गेम्स में छठा गोल्ड 4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में सोना जीता, गुलवीर की हैट्रिक; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल भारत ने एशियन गेम्स के 4x400 मीटर महिला रिले रेस में गोल्ड जीत लिया है। टीम ने 3 मिनट 29.69 सेकेंड में रेस पूरी की। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत को 6 गोल्ड मिल गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहित शर्मा CSK के नए बॉलिंग कोच बनेंगे:2025 में आखिरी IPL मैच खेला, दिसंबर में लिया था क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास
    Next Article
    विमेंस टेस्ट- इंडिया-A ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 351/9 बनाए:तनीषा के 92 रन बनाए, निकी और शुभा की फिफ्टी; मिल्स-नॉट को 3-3 विकेट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment