Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में हाईवे किनारे खेतों में जलाई पराली:प्रतिबंध के बावजूद आग लगाने पर डीएम ने दिए जांच के आदेश

    10 hours ago

    2

    0

    हमीरपुर में बीती रात नेशनल हाईवे के किनारे खेतों में बड़ी मात्रा में पराली जलाने का मामला सामने आया है। खेतों में उठती लपटों को देखकर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने मामले को संज्ञान लेते हुए अपने मातहत अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 के किनारे स्थित खेतों का है। यहां सोमवार देर रात किसानों ने खेतों में बची पराली में आग लगाई थी जिसने विकराल रूप धारण किया हुआ था। जबकि प्रशासन द्वारा पराली जलाने पर पहले से प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में जब पराली में लगी आग पर मौदहा से हमीरपुर लौट रहे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की नजर रास्ते में जलती पराली पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने मौदहा तहसीलदार को मौके की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस समय रबी की फसलें कट चुकी हैं और खेतों में अवशेष के रूप में पराली बची हुई है। कई किसान खेत जल्दी खाली करने के लिए पराली जला देते हैं, जबकि इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है और तेज हवा में आग फैलकर आसपास के गांवों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धनौरा सीट पर सपा से पहली पसंद बनीं इंदु चौधरी:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार राजीव तरारा, बसपा से जितेंद्र सिंह; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए
    Next Article
    मंगलवार शाम 6 बजे से 18 घंटे का डायवर्जन:पीएम के हरदोई कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक विभाग ने भारी वाहनों पर लगाई रोक,शहर के परिवर्तित मार्ग जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment