Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:व्यक्ति की मौत, साथी की हालत गंभीर; ड्राइवर फरार, घर लौटते समय हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना कुरारा कस्बे में पेट्रोल पंप के पास देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चू सोनकर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि उनका साथी कल्लू (35) घायल हो गया। मामला कुरारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मौदहा कस्बा निवासी बच्चू सोनकर अपने साथी कल्लू के साथ अपने साढ़ू की बेटी के बरीक्षा कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे कुरारा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्चू सोनकर को मृत घोषित कर दिया। घायल कल्लू का इलाज जारी है। मृतक बच्चू सोनकर पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक थे और तहसील रोड पर उनका छोटा सा गैराज था। उनके परिवार में चार बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि तीन छोटे बेटे पिता के साथ गैराज पर काम करते थे। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में गंगा में 4 बच्चे डूबे, एक की मौत:गोताखोर तलाश में जुटे, मांडा के बादपुर घाट पर हादसा, जुटी भीड़
    Next Article
    गोरखपुर में सपा पर हमलावर हुए संजय निषाद:बोले- छोटी पार्टी को 'दलाल' समझने की भूल, उनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment