Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि:भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

    2 hours ago

    2

    0

    हापुड़ में शहीद दिवस के अवसर पर गढ़ स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान किसान नेता हरीश हूण ने भगत सिंह, सुखदेव, अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ और राजगुरु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) और लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने इस अवसर पर कहा कि देश अपने वीर शहीदों का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत उन शहीदों की शहादत पर खड़ा है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ादी दिलाई। ऐसे महान बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हूण ने आगे कहा कि शहीदों के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश को मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अंकुर कुमार, पिंटू प्रधान, मामचंद महिपाल, अशोक कुमार, डॉ. संजय लोधी और अभिषेक गुर्जर सहित अन्य लोगों ने भी शहीदों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और देश की सेवा करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेता को अपने काम से संतुष्ट नहीं होना चाहिए:छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडे बोलीं- 288 करोड़ से पुल बन रहा, महिला महाविद्यालय बनवाना प्राथमिकता
    Next Article
    यूपी के 25 साल के कैप्टन की देहरादून में मौत:पिता बोले-नदी में डूब रहे साथी को बचाया, खुद पत्थर से टकराए; आज अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment