Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हैप्पी बर्थडे 'क्रूपा':इटावा सफारी पार्क में केक काटकर मनाया गया शेरनी का पहला जन्मदिन, 4 शावकों में अकेली बची थी

    7 hours ago

    1

    0

    इटावा सफारी पार्क में शेरनी ''क्रूपा'' का पहला बर्थडे धूमधाम से मनाया गया। सफारी पार्क के कर्मचारियों और क्षेत्रीय वन अधिकारियों ने क्रूपा के बाड़े के सामने केक काटा। इस दौरान कर्मचारियों ने कैंडिल, तालियां बजाकर बर्थडे सॉन्ग भी गाया। क्रूपा को केक और उसका पसंदीदा मीट अपने हाथों से खिलाया गया। अधिकारियों ने बताया- यह पहला बर्थडे इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि क्रूपा ने कई चुनौतियों से जूझते हुए अपना एक साल पूरा किया है। वह 4 शावकों में सर्वाइव करने वाली इकलौती शेरनी है। जानिए कैसे लड़ी क्रूपा ने जिन्दगी की जंग... इटावा सफारी पार्क की शेरनी रूपा ने 21 अप्रैल 2025 को 4 शावकों को जन्म दिया था। पहले प्रसव के कारण अनुभवहीन रूपा गलती से अपने ही दो शावकों पर बैठ गई थी, जिससे दोनों शावक मर गए थे। बाकी दो शावकों को भी उसने अपनाने से इनकार कर दिया था। दो नवजात शावकों को सुरक्षित रखने के लिए तत्काल माँ से अलग करके निओनेटल हाउस में रखा गया, जहां उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी वन्यजीव चिकित्सकों और कीपरों ने संभाली। निओनेटल हाउस में दोनों शावकों की लगातार निगरानी और देखभाल की जा रही थी। इसी दौरान 16 जुलाई 2025 को 87वें दिन एक नर शावक को बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद मादा शावक क्रूपा पूरी तरह अकेली रह गई। अपने साथी से बिछड़ने के कारण वह लगातार बेचैन रहने लगी और उसने खाना-पीना भी लगभग बंद कर दिया, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक हो गई और उसे बचाना पार्क प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया। लेपर्ड शावकों के साथ मिला सहारा क्रूपा की बिगड़ती हालत को देखते हुए सफारी पार्क प्रबंधन ने एक नया तरीका अपनाया। 90वें दिन उसे निओनेटल हाउस में पल रहे लेपर्ड शावकों के पास के क्राल में रखा गया। यह फैसला काफी प्रभावी साबित हुआ। लेपर्ड शावकों की मौजूदगी में क्रूपा का व्यवहार बदलने लगा। वह फिर से सक्रिय हुई, उछल-कूद करने लगी और धीरे-धीरे अपना आहार भी लेने लगी। इस तरह लेपर्ड शावकों की संगति ने उसका अकेलापन दूर किया और उसकी सेहत में तेजी से सुधार हुआ। मां-पिता भी इसी जू में इटावा सफारी पार्क में हाल ही में 4 शावकों का जन्म हुआ है। जिससे यहां शेरों की कुल संख्या 23 पहुंच गई है। क्रूपा के पिता कान्हा और मां रूपा को भी इसी पार्क में रखा गया है। हालांकि दोनों का बाड़ा, क्रूपा के बाड़े से दूर है। 2014 से अब तक दो दर्जन से ज्यादा मौतें इटावा सफारी में बब्बर शेरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। साल 2014 में सफारी की शुरुआत के बाद से अब तक दो दर्जन से अधिक शेर, शेरनियां और शावक असमय काल के गाल में समा चुके हैं। इनमें कई वृद्ध और बीमार शेर थे, लेकिन कई युवा और स्वस्थ जानवर भी रहस्यमयी परिस्थितियों में मरे हैं। विधानसभा में उठ चुका मुद्दा सफारी में हो रही इन लगातार मौतों को लेकर पूर्व में कई बार सवाल उठ चुके हैं। विपक्ष ने भी विधानसभा में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। सफारी में शेरों को दिए जाने वाली दवाई, मीट की गुणवत्ता, रखरखाव की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और चिकित्सकीय सुविधाओं की कमी पर भी कई बार सवाल खड़े हुए। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… नवजात बच्चे को 2 घंटे पकड़कर बैठा रहा बंदर:मां चिल्लाती रही, लेकिन छोड़ा नहीं, पड़ोसी पहुंचे तो काटने दौड़ा; एक्सपर्ट को बुलाना पड़ा यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बंदर घर के अंदर 3 महीने के बच्चे को 2 घंटे तक पकड़कर बैठा रहा। बच्चा कमरे के अंदर बेड पर लेटा था। परिवार वाले अपने-अपने काम बिजी थे। इस दौरान एक बंदर दबे पांव कमरे में आया और बच्चे के पास जाकर बैठ गया। बंदर बच्चे को दुलार करने लगा। उस पर हाथ फेरने लगा। उसके साथ खेलने लगा। थोड़ी देर बाद काम से फुर्सत पाकर परिजन कमरे में पहुंचे, तो डर की वजह से चौंक पड़े। इससे बंदर आक्रामक हो गया। परिजनों को काटने के लिए दौड़ने लगा। इस दौरान बच्चा रोने लगा। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी-शक्ति वंदन कानून लागू न होने पर महिलाओं में आक्रोश:विपक्ष का पुतला फूंका ,कहा आने वाले चुनाव में विपक्ष का करेंगे विरोध, घर-घर चलाएंगे अभियान
    Next Article
    रणवीर सिंह ने डॉन 3 का साइनिंग अमाउंट लौटाया:क्रिएटिव डिफरेंस से शुरू हुआ था विवाद, आमिर खान ने भी की थी मामला सुलझाने की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment