Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में चोरी की साजिश रचती 4 महिलाएं गिरफ्तार:नकदी और जेवरात बरामद, घूमंतू गिरोह का खुलासा

    4 hours ago

    2

    0

    हापुड़ में पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं बंद पड़े मकानों की रेकी कर अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं। पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी और चांदी-सोने के आभूषणों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं को उस समय दबोच लिया, जब वे चोरी की साजिश रच रही थीं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रिहाना (पत्नी अजीत), सरिता (पत्नी इंतजार), पुष्पेंद्री (पत्नी अंकित) निवासी गांव हैदरनगर नंगौला, थाना हापुड़ सदर के रूप में हुई है। जबकि चौथी महिला राखी (पत्नी सनी) अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव उजारी की रहने वाली है। ऐसे करती थीं चोरी पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये महिलाएं घूमंतू प्रवृत्ति की हैं और अलग-अलग स्थानों पर अस्थायी ठिकाने बनाकर रहती थीं। पहले वे किसी इलाके में कुछ दिन रुककर बंद पड़े मकानों की रेकी करती थीं, फिर अपने पतियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं। वारदात के बाद तुरंत स्थान बदल लेती थीं, जिससे पुलिस को पकड़ने में मुश्किल होती थी। पुलिस ने इनके पास से 25 हजार रुपये नकद, चांदी की 7 जोड़ी पाजेब, 14 जोड़ी बिछुए, 3 चांदी के सिक्के, एक चांदी की अंगूठी, एक सोने का कॉलकेट, मोतियों की माला और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनजातीय ज्ञान संरक्षण पर जोर देगा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय:वाराणसी में कुलपति की मौजूदगी में बैठक, जनजातीय कार्य मंत्रालय के साथ समझौता
    Next Article
    बलदेव में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद:किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, सरकार से मुआवजे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment