Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में मंत्री कपिल देव ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां:इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और रोजगार पर जोर, ब्रजघाट को ‘मिनी हरिद्वार’ बनाने की योजना का जिक्र

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में गुरुवार शाम प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने योगी सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में प्रदेश ने इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, रोजगार, सुरक्षा, किसानों के कल्याण और गरीबों के उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। गढ़ रोड स्थित मनोहर रिजेंसी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान मंत्री ने कहा कि ये उपलब्धियां पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग का परिणाम हैं। मंत्री अग्रवाल ने हापुड़ की विशेष उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे के समानांतर बन रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही, ब्रजघाट को ‘मिनी हरिद्वार’ के रूप में विकसित करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि हापुड़ दिल्ली-एनसीआर का पहला जनपद है, जहां 100 प्रतिशत स्वचालित आलू बुवाई की उपलब्धि हासिल की गई है। इसके अलावा, नवीन जिला कारागार के लिए भूमि क्रय, पुलिस लाइन के आवासीय और अनावासीय भवनों का निर्माण तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा 639.40 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य पूरे किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के विकास में व्यापक काम किया है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे, विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक हरेन्द्र तेवतिया, डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में नहीं दिखा ईद का चांद:रमज़ान के 30 रोजे पूरे कर 21 मार्च को मनेगी ईद-उल-फ़ित्र
    Next Article
    फर्रुखाबाद में किशोर को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment