Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में पुलिस-व्यापारी गोष्ठी आयोजित:यातायात, सुरक्षा और चोरी के खुलासे पर हुई चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़। हापुड़ पुलिस कार्यालय के सभागार में मासिक पुलिस-व्यापारी गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने इसकी अध्यक्षता की। गोष्ठी में शहर की यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों ने थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में टिम्बर व्यापारी के यहां हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। गोष्ठी के दौरान गुरुद्वारा चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या पर विशेष ध्यान दिया गया। व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों ने मिलकर इसके समाधान पर विचार किया। सुझाव दिया गया कि चौराहे के बाईं ओर को पूरी तरह खाली रखा जाए, जिससे यातायात का दबाव कम हो सके और आवागमन सुचारु बना रहे। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ई-रिक्शा संचालन को लेकर भी एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया। इसमें सुझाव दिया गया कि अलग-अलग रूट के लिए अलग-अलग रंग के ई-रिक्शा निर्धारित किए जाएं, ताकि यातायात को व्यवस्थित किया जा सके। स्कूली ई रिक्शा न रोका जाए व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने एक अन्य मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने वाली ई-रिक्शाओं को अनावश्यक रूप से न रोका जाए। उन्होंने इस विषय में संवेदनशीलता बरतने की अपील की, क्योंकि इससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी होती है। चोरी का जल्द हो खुलासा संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने टिंबर व्यापारी कुलदीप गोयल के घर हुई दिनदहाड़े चोरी की घटना का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने पुलिस से इस मामले का जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर सीओ सदर वरुण मिश्रा ने आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। गोष्ठी में प्रभात अग्रवाल, संजय डावर, अमित गर्ग, राजीव तेल वाले, रवि मोहन गर्ग, दिनेश गुप्ता सहित कई व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहर की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:छेड़खानी के विरोध में मर्डर, इंजेक्शन से आंखें टेढ़ी हुईं, कांग्रेस ने सिलेंडर की अर्थी निकाली
    Next Article
    शाहजहांपुर में किरायेदार महिला को घर में बंद किया:मकान मालिक पर मारपीट और घर खाली कराने का दबाव बनाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment