Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में साइबर ठगों ने 6 लाख रुपए निकाले:बिना ATM-UPI सक्रिय हुए खातों से हुई ठगी, FIR दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    हापुड़ में अज्ञात साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और आईडीबीआई बैंक (IDBI) के खातों से यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 6 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित के भाई की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शक्ति नगर निवासी गजेंद्र सिंह सिसौदिया ने पुलिस को बताया कि उनके भाई किशन सिंह के दो बैंक खातों से यह ठगी हुई है। इस घटना ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि कुछ ट्रांजेक्शन बिना एटीएम कार्ड और यूपीआई सक्रिय किए हुए भी हुए। पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा वाले खाते से 12 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 के बीच 27-28 छोटे यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से लगभग 4.16 लाख रुपये निकाले गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इस खाते के लिए न तो कभी एटीएम कार्ड जारी हुआ था और न ही यूपीआई सेवा को सक्रिय कराया गया था। ठगी मोबाइल फोन हैकिंग से की गई इसी तरह, आईडीबीआई बैंक के खाते से 9 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 के बीच 19 ट्रांजेक्शन के जरिए 1.84 लाख रुपए की निकासी हुई। इस प्रकार दोनों खातों से कुल मिलाकर लगभग 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित किशन सिंह उस समय गुजरात में थे और उन्हें इन लेन-देन की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस को संदेह है कि यह ठगी मोबाइल फोन हैकिंग या सिम क्लोनिंग के माध्यम से की गई होगी। गजेंद्र सिंह ने पुलिस से अनुरोध किया है कि संबंधित बैंकों को नोटिस भेजकर लाभार्थी खातों को तुरंत फ्रीज कराया जाए। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की भूमिका की भी जांच की मांग की है कि बिना यूपीआई और एटीएम कार्ड के खाते से ट्रांजेक्शन कैसे संभव हुआ। थाना प्रभारी साइबर क्राइम, मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में भाकियू का भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना:किसान संगठन का तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन
    Next Article
    चित्रकूट में 1 मई को होगा गायत्री महायज्ञ:बुद्ध पूर्णिमा पर एक हजार घरों में एक साथ आहुतियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment