Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ व्यापार मंडल ने अवैध वसूली प्रस्ताव का विरोध किया:कूड़ा उठाने के नाम पर 50 रुपये मासिक शुल्क पर आपत्ति

    4 hours ago

    2

    0

    संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल ने नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा कूड़ा उठाने के नाम पर 50 रुपये प्रति माह वसूलने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। मंगलवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर, चंडी रोड पर आयोजित एक विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ललित अग्रवाल (छावनी वाले) ने की। महामंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 35 हजार मकान और 3 हजार व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। इस प्रस्ताव के लागू होने पर प्रतिमाह करीब 19 लाख रुपये की वसूली होगी, जो सालाना 2 करोड़ 28 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी। उन्होंने इस शुल्क को पूरी तरह अवैध करार देते हुए कहा कि व्यापार मंडल इसका हर स्तर पर विरोध करेगा। राजीव गर्ग (दतियाना) ने नगर पालिका द्वारा पहले से ही हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स के रूप में भारी कर वसूलने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इन करों के उपयोग में पारदर्शिता का अभाव है और मांग की कि इनके खर्च का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए। मनीष कंसल (मक्खन) ने शहर की खराब सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति पर असंतोष व्यक्त करते हुए मूलभूत सुविधाओं में सुधार पर जोर दिया। वहीं, मनीष गर्ग (नीटू) ने टिंबर व्यापारी कुलदीप गोयल के घर दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना पर चिंता जताई। अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और जल्द खुलासे का आश्वासन मिला है। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नगर पालिका के किसी भी अवैध वसूली प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया जाएगा। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि इस प्रस्ताव का समर्थन करने वाले जनप्रतिनिधियों को जनता के विरोध और आगामी चुनावों में इसके परिणाम भुगतने होंगे। इस बैठक में सोनू बंसल, वीरेंद्र गर्ग बिट्टू, सुरेश जिंदल, विनोद गुप्ता, अमित कंसल, विशाल गोयल, अनिल आहूजा, याशी बंसल सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विपक्ष के प्रस्ताव कूड़े में डाल देती सरकार:फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव बोले- अपनी निधि से सड़कें बनवाई, लाइटें लगवाई, 2027 में बनेगी सपा सरकार
    Next Article
    कानपुर पुल पर 42 दिन का मेगा ब्लॉक:कई ट्रेनें निरस्त, कुछ के मार्ग परिवर्तित, UTV मशीन से हटाए गए पुराने स्लीपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment