Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर ऑपरेशन के बाद डॉ. रोहित सिम तोड़ देता था:बोला था- हैंडराइटिंग का मिलान न हो, कानपुर में सभी अस्पतालों को नोटिस जारी

    3 hours ago

    1

    0

    डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि डॉ. रोहित की पहचान में कुछ समय लग रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह हर ऑपरेशन के लिए नया सिम इस्तेमाल करता और काम पूरा होने के बाद उसे फेंक देता था। डीसीपी के मुताबिक यह जानकारी आहूजा अस्पताल के डॉ. सुरजीत सिंह ने पूछताछ में दी। डॉ. सुरजीत ने डॉ. रोहित से पूछा कि ऑपरेशन के बाद आपका नंबर क्यों नहीं चलता। इस पर डॉ. रोहित हंसते हुए बोला था, "तुम मुझे बेवकूफ समझते हो क्या? हर ऑपरेशन के बाद सावधानी रखनी पड़ती है। इसलिए हर बार नया सिम इस्तेमाल होता है।" डीसीपी ने बताया कि हैंडराइटिंग से मिलान न हो इसके लिए वह ऑपरेशन के बाद दवाइयां सादे पर्चे पर नहीं लिखता, सब कुछ टाइप किया जाता था। घर के भेदी ने लंका ढहाई सूत्रों के मुताबिक आहूजा अस्पताल का एक कर्मचारी, जिसे हाल ही में निकाल दिया गया था, ने पुलिस को किडनी कांड की पूरी जानकारी दी। कर्मचारी का अस्पताल संचालकों से वेतन को लेकर विवाद हुआ था। अधिकारी ने बताया कि जिस दिन पारुल का ऑपरेशन हो रहा था, पुलिस को सूचना मिली थी, लेकिन तकनीकी और कानूनी कारणों से ऑपरेशन में तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया गया। मेरठ, देहरादून और नोएडा में छापेमारी किडनी कांड का मेरठ कनेक्शन मिलने के बाद बुधवार को पुलिस की टीमें मेरठ, देहरादून और नोएडा गईं। डीसीपी ने बताया कि मेरठ में अस्पताल संचालकों से पूछताछ की गई और कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इन जानकारियों के आधार पर जांच जारी है। जल्द ही फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि अस्पतालों को लेकर अक्सर शिकायतें मिलती हैं। मरीजों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए नोटिस जारी किया है। थाना स्तर पर यह नोटिस अस्पताल संचालकों को भेजे जा रहे हैं। निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा, ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ की पहली महिला लोकपाल विनीता पाण्डेय सम्मानित:इंटरनेशनल वुमेन एंपावरमेंट अवार्ड 2026 से नवाजा गया
    Next Article
    खेत में सिगरेट फेंकने के विरोध पर मां-बेटों को पीटा:प्रतापगढ़ में 8-10 युवकों ने बेल्ट और डंडों से बेरहमी से की पिटाई, हायर सेंटर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment