Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर विधानसभा क्षेत्र से लखनऊ जाएंगे 2000 बसपाई:बुक की जा रही 10-10 बसें, ट्रेन व निजी वाहनों से भी होंगे रवाना

    15 hours ago

    1

    0

    बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर बसपा एक बार फिर लखनऊ में ताकत दिखाने जा रही है। गोरखपुर के हर विधानसभा क्षेत्र से 2-2 हजार कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 बसों की बुकिंग की जा रही है। इसके अलावा ट्रेन एवं निजी वाहनों से भी लोग रैली में शामिल होने जाएंगे। रैली को सफल बनाने के लिए बूथ एवं सेक्टर स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं से रैली में शामिल होने की अपील की जा रही है। पार्टी हाईकमान की ओर से सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और उनसे रैली में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। गोरखपुर से जाएंगे 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश निषाद का कहना हे कि लखनऊ में आयोजित रैली में 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता जाएंगे। विधानसभा स्तर पर, सेक्टर एवं बूथ स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। 2027 के चुनाव में बसपा मजबूती से लड़ेगी और एक बार फिर पार्टी की सरकार प्रदेश में बनेगी। इसको लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। रोक दिए गए हैं सारे काम इस समय सदस्यता हो या कोई और काम 15 मार्च तक सभी को स्थगित कर दिया गया है। इस समय पार्टी नेताओं का पूरा फोकस अधिक से अधिक लोगों को लखनऊ ले जाने पर है। हर विधानसभा क्षेत्र में यह स्पष्ट निर्देश है कि कम से कम 10 बसें बुक करनी होंगी। इन बसों से कार्यकर्ताओं को ले जाना होगा। पंचायत चुनावों के दावेदार भी जुटे जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बसपा का टिकट पाने के इच्छुक नेताओं को भी इस काम में लगाया गया है। वे भी पूरी ताकत से लोगों को लखनऊ ले जाने के लिए व्यवस्था करने में जुटे हैं। मंडल प्रभारियों को भी यह जिम्मेदारी दी गई है। वे भी क्षेत्र में जाकर लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। बसपा नेता कार्यकर्ताओं को इस रैली की महत्ता समझा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में गोकशी पर आक्रोश:बन्नादेवी के ITI रोड पर गर्दन कटा गोवंश मिलने पर करणी सेना ने की कार्रवाई की मांग
    Next Article
    कानपुर में कबाड़ के 3 गोदामों में भीषण आग लगी:देर रात सतबरी मैदान में मची अफरा-तफरी, 1 किमी दूर तक आसमान लाल दिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment