Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हुरहुरी में वाल्मीकि समाज की बैठक:एकजुटता और शिक्षा से आगे बढ़ेगा समाज, राजू भारती ने किया जागरूक

    3 hours ago

    1

    0

    मीरगंज में विधानसभा क्षेत्र के हुरहुरी गांव में रविवार को वाल्मीकि समाज की बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक व राजनीतिक उत्थान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में राजू भारती ने समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की ताकत एकता, आपसी सहयोग और जागरूकता में है। समाज के विकास के लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। साथ ही लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारा बनाए रखने और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। बैठक में समाज की एकजुटता मजबूत करने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान अशोक वाल्मीकि, रतनलाल वाल्मीकि, संजीव वाल्मीकि, नरेश वाल्मीकि, साजन वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, अजित वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, सौरभ वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि, प्रधान राकेश वाल्मीकि, पूर्व प्रधान उपदेश वाल्मीकि सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेका में दुर्गा पूजा समारोह:महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने की मां दुर्गा की आरती, रेलकर्मियों की खुशहाली की कामना
    Next Article
    बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों में मारपीट:VIP गैलरी में जाने को लेकर हुआ था झगड़ा,पैसे लेकर प्रवेश देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment