Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरिकेश शर्मा ने इंटर में जिले में टॉप किया:92.6 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल किया पहला स्थान

    2 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। बहराइच जिले में कैसरगंज के हरिकेश शर्मा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता और स्कूल प्रबंधन ने खुशी व्यक्त की है। जनपद में इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 82.4 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कैसरगंज स्थित सरदार पटेल कॉलेज के छात्र हरिकेश शर्मा ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। हरिकेश कैसरगंज के ग्राम गोडाइया नंबर एक के निवासी हैं। उनके पिता सुशील कुमार शुक्ला एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत हैं। हरिकेश की सफलता की खबर मिलते ही कॉलेज प्रबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज के प्रबंधक बादशाह सिंह ने बताया कि हरिकेश विज्ञान संकाय के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी की नंदनी 12वीं की टॉपर बनीं:92.80 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रही मऊरानीपुर की बेटी
    Next Article
    जौनपुर में राजकेशर सिंह ने किया टॉप:यूपी बोर्ड हाईस्कूल 2026 परिणाम घोषित, 95.50% अंक प्राप्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment