Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्षा रिझारिया का ब्राइडल लुक में VIDEO:महाकुंभ से चर्चा में आईं; यूजर ने लिखा- किसी अब्दुल की नजर न लगे

    9 hours ago

    1

    0

    महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिझारिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका बदला हुआ अंदाज है। हर्षा अब दोबारा ग्लैमर की दुनिया में लौटती नजर आ रही हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपने नए-नए लुक शेयर कर रही हैं। माघ मेले के दौरान हर्षा ने धर्म की राह छोड़ने का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही उनके बदलते रूप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब वह मॉडर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं सोशल मीडिया पर उन्होंने तस्वीरें शेयर की जिसमें पहले की तरह फैशन और एंकरिंग करती भी दिखाई दे रही हैं। देखें तस्वीरें जो हर्षा ने शेयर किया हाल ही में उन्होंने ब्राइडल लुक में एक वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उनके इस बदलाव की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। यूजर की प्रतिक्रियाएं कमेंट सेक्शन में भी लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “आखिर आ ही गईं मोह-माया में”, वहीं दूसरे ने लिखा, “किसी अब्दुल की नजर न लगे।” धर्म की रह छोड़ने का किया था एलान हर्षा रिझारिया माघ मेला के दौरान निराश होकार धर्म की रह छोड़ने का एलान किया था। उन्होंने एक विडियो जारी कर कहा था की माघ मेला में मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद धर्म की राह पर चलने का संकल्प पर पूर्ण विराम दूंगी। विडियो में कहा था- 'मैंने कई परीक्षाएं दीं, लेकिन अब बहुत हो गया पिछले एक साल में जितनी परीक्षाएं देनी थीं, मैंने दे दीं। अब बहुत हो गया। इस मौनी अमावस्या पर, माघ मेले में मैं स्नान करूंगी और उसी स्नान के साथ धर्म के मार्ग पर चलने का जो संकल्प लिया था, उसे पूर्ण विराम दूंगी। मैं वापस अपना पुराना काम करूंगी, वह काम जिसमें न कोई विरोध था, न चरित्र पर आक्षेप। अगर कोई युवा या कोई बहन मुझसे कहेगी कि उसे धर्म से जुड़ना है, धर्म के रास्ते पर चलना है, तो मैं बस यही कहूंगी- अपने परिवार के साथ जुड़कर रहो, अपने घर के मंदिर में पूजा करो। इसके अलावा किसी के पीछे मत जाओ। जानिए कौन हैं हर्षा प्रयागराज महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े के पेशवाई के रथ पर बैठने पर हर्षा रिछारिया चर्चा में आईं थीं। पेशे से मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया का साध्वी रूप देखकर संत समाज के लोगों ने आपत्ति जताई थी। मामले को तूल पकड़ता देख उन्होंने बीच में ही महाकुंभ छोड़ दिया था। रोते हुए उन्होंने मीडिया सुसाइड की धमकी भी दी थी। रिछारिया का परिवार मूलत:उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है। उनके पिता दिनेश बस कंडक्टर और मां किरण रिछारिया बुटीक चलती हैं। एक भाई कपिल भी है जो प्राइवेट जॉब करता है, पूरा परिवार मध्य प्रदेश के भोपाल में रहता है। हालांकि, हर्षा उत्तराखंड में रहती हैं। हर्षा पीले वस्त्र, रुद्राक्ष माला और माथे पर तिलक धारण करती हैं। वह आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की शिष्या हैं। वायरल हुईं तो एक दिन बढ़े थे 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर महाकुंभ में वायरल होने से पहले हर्षा रिछारिया के इंस्टाग्राम पर करीब 6.67 लाख (667K) फॉलोअर्स थे, जो एक ही दिन (14 जनवरी 2025) में बढ़कर 1 मिलियन (10 लाख) से अधिक हो गए। यानी उन्हें एक दिन में 3.33 लाख से ज्यादा नए फॉलोअर्स मिले थे। महाकुंभ खत्म होने तक इनके फॉलोअर्स 15 लाख हो गए थे। अब इनके करीब 17 लाख फॉलोअर्स हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस अधीक्षक ने मऊ पुलिस लाइन परेड का निरीक्षण किया:साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
    Next Article
    प्रभारी सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति पर मांगी जन सूचनाएं:एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार सिंह से जुड़ी जानकारी RTI के तहत मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment