Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई के आवासीय कॉलोनी में पलटा चीनी लदा ट्रक:घर में सो रहा परिवार बाल-बाल बचा, परिवार बोला- यह तीसरी घटना

    17 hours ago

    1

    0

    हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुप्ता कॉलोनी में देर रात एक चीनी लदा अनियंत्रित ट्रक एक रिहायशी मकान पर पलट गया। हादसे के वक्त घर में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गहरी नींद में सो रहे थे। ट्रक पलटने की तेज आवाज सुनकर परिवार के सदस्य तुरंत घर से बाहर भागे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और सभी सुरक्षित बच गए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थानीय निवासी अजय बाल्मीकि ने बताया कि यह उनके परिवार के साथ तीसरी ऐसी दुर्घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास नगर और गुप्ता कॉलोनी के पास व्यापारियों ने आवासीय क्षेत्र को अघोषित 'ट्रांसपोर्ट नगर' बना दिया है। भारी वाहनों के लगातार आवागमन से न केवल मकानों को खतरा है, बल्कि आए दिन पाइपलाइनें भी टूट रही हैं और बच्चों की सुरक्षा भी जोखिम में रहती है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि लाला ट्रांसपोर्ट और अन्य व्यापारियों के कारण गलियां और मुख्य मार्ग अक्सर अवरुद्ध रहते हैं, जिससे मरीजों और आम जनता को निकलने में परेशानी होती है। घटना के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसे बाद में समझा-बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। स्थानीय लोग प्रशासन से इन आवासीय कॉलोनियों को भारी वाहनों के अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में वाराणसी-लखनऊ शटल को मिले दो नए ठहराव:जलालगंज और शिवपुर में रुकेगी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
    Next Article
    डी फार्मा डिग्री के नाम पर एक लाख की ठगी:बस्ती में मेडिकल इंस्टीट्यूट बंद कर संचालक फरार, दो साल तक की थी पढ़ाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment