Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई कृषि फार्म में पराली में लगी आग:आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई शहर स्थित कृषि फार्म परिसर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से पराली में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। आग ने देखते ही देखते पराली के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। कृषि विभाग के कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। एहतियातन शहर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़े नुकसान को टाला जा सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, कृषि फार्म के आसपास के इलाके में अक्सर कूड़ा डाला जाता है। कुछ लोगों ने बताया कि परिसर में भी बाहरी लोग कूड़ा फेंक देते हैं। आशंका जताई जा रही है कि कूड़े में लगी चिंगारी या किसी अन्य कारण से पराली में आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाया मौत:युवक बोला- आरोपियों ने मारने की साजिश रची, आजमगढ़ पुलिस में शिकायत की
    Next Article
    बुजुर्ग को पड़ा हार्ट-अटैक,महिला इंस्पेक्टर ने CPR देकर बचाई जान:मैनपुरी कोर्ट में नियमित कार्यवाही के दौरान अचानक गिरने से ही मची अफरा-तफरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment